Ola S1, Bajaj Chetak, TVS iQube को टक्कर देने अगले साल आ रहा है Honda का इलेक्ट्रिक स्कूटर!

Honda Motor साल 2024 तक कम से कम 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्लोबली लॉन्च करने वाली है। कंपनी का फोकस डेली कम्यूट के साथ ही कमर्शल यूज पर है।

Ola S1, Bajaj Chetak, TVS iQube को टक्कर देने अगले साल आ रहा है Honda का इलेक्ट्रिक स्कूटर!

Honda पिछले कुछ समय से BENLY e को टेस्ट कर रही है

ख़ास बातें
  • HMSI के अध्यक्ष ने कहा, कंपनी अगले साल लॉन्च करेगी पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • फिलहाल पिछले कुछ महीनों से BENLY e को किया जा रहा है टेस्ट
  • भारत में कंपनी Ola, Bajaj, Simple, Ather, TVS जैसे ब्रांड्स को देगी टक्कर
विज्ञापन
भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट ने पिछले कुछ महीनों में जबरदस्त बदलाव देखे हैं। Ola, Ather, Simple, Bajaj, TVS समेत कई कंपनियों ने एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं, जो धूम माचा रहे हैं। हालांकि, फिलहाल कुछ बड़ी टू-व्हीलर कंपनियां हैं, जो अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter in India) को लॉन्च करने में अभी थोड़ा और समय लेना चाह रहे हैं। हालांकि Honda ने यह साफ कर दिया है कि कंपनी अगले साल अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की योजना बना रही है।

Economics Times को दिए एक इंटरव्यू में Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) के अध्यक्ष Atsushi Ogata ने बताया कि कंपनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर वाहनों के लिए मार्केट की जांच कर रही है और उपभोक्ता "अगले वित्तीय वर्ष के भीतर एक वास्तविक HMSI EV प्रोडक्ट देखने में सक्षम होंगे।" इससे यह साफ समझ आता है कि होंडा को यह अहसास हो गया है कि अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में एंट्री करने का सही समय आ गया है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि पेट्रोल की कीमत बढ़ने के साथ भारत में मौजूदा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric Two-Wheeler) खिलाड़ियों के स्कूटर की डिमांड बढ़ते जा रही है।

फिलहाल Ogata ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि HMSI किस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन खबरों की मानें, तो Honda पिछले कुछ समय से अपने एक इलेक्ट्रिक स्कूटर - BENLY e की टेस्टिंग में लगी है। ऐसा हो सकता है कि BENLY e ही Honda के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में मार्केट में दस्तक दे। हालांकि यह भारत आएगा या नहीं और आएगा तो कंपनी इसके लिए कितना समय लेगी, इसकी जानकारी फिलहाल शेयर नहीं की गई है।

Honda Motor साल 2024 तक कम से कम 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्लोबली लॉन्च करने वाली है। कंपनी का फोकस डेली कम्यूट के साथ ही कमर्शल यूज पर है।

जैसा कि हमने बताया, भारत में कई बड़े ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक स्कूटर पहले से ही धूम मचा रहे हैं। हालांकि, Honda के साथ-साथ Hero भी अभी तक अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर नहीं आया है। हीरो ने भी यह पुष्टि कर दी है कि कंपनी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले साल लॉन्च करेगी। इसमें कोई शक नहीं है कि 2022 भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट के लिए रोमांचक साबित होगा। जहां एक ओर TVS iQube, Ather 450X, Bajaj Chetak, Ola S1, Simple One जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल साबित हो रहे हैं। वहीं, अगले साल दो बड़े टू-व्हीलर ब्रांड्स के नए स्कूटर इन सभी ब्रांड्स के लिए टेंशन बढ़ा सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  2. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  9. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  10. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »