Honda Cars ने चेन्नई में एक दिन में की 200 Elevate SUV की डिलीवरी

इसका प्राइस 10,99,900 रुपये से 15,99,900 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसे चार वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है

Honda Cars ने चेन्नई में एक दिन में की 200 Elevate SUV की डिलीवरी

इसके 90 प्रतिशत से अधिक कंपोनेंट्स की लोकल सोर्सिंग की गई है

ख़ास बातें
  • इसका प्राइस 10,99,900 रुपये से 15,99,900 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है
  • इसे चार वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है
  • इसमें छह स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और CVT विकल्प मिलता है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Honda ने Elevate SUV की चेन्नई में एक दिन में 200 यूनिट्स की डिलीवरी की है। इस मिड-साइज SUV को हाल ही में लॉन्च किया गया था। इसका प्राइस 10,99,900 रुपये से 15,99,900 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसे चार वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। 

कंपनी ने एक मेगा इवेंट में Elevate SUV की 200 यूनिट्स की डिलीवरी की है। इसके 90 प्रतिशत से अधिक कंपोनेंट्स की लोकल सोर्सिंग की गई है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की राजस्थान में तापूकारा की फैक्टरी में की जा रही है। इसके इंटीरियर में काफी स्पेस दिया गया है। इसके अलावा Elevate में 458 लीटर का कार्गो स्पेस है। इसे Phoenix Orange Pearl, Obsidian Blue Pearl, Radiant Red Metallic, Platinum White Pearl, Golden Brown Metallic, Lunar Silver Metallic और Meteoroid Gray Metallic कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Honda Elevate में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर का DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 6,600 rpm पर 119 BHP की पावर और 4,300 rpm पर 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें छह स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और CVT विकल्प मिलता है। इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, MG Astor, Skoda Kushaq, VW Taigun, Maruti Suzuki Grand Vitara और Toyota Urban Cruiser से है। 

इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस एंड्रायड ऑटो और एपल कारप्ले, 7 इंच सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, डोर-पैनल माउंटेड ओआरवीएम, एलईडी हेडलाइट्स, कनेक्टेड एलईडी लाइट्स दी गई हैं। सुरक्षा के लिए Elevate में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, ऑटोमैटिक इमेरजेंसी ब्रेकिंग, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्टऔर हाई बीम असिस्ट जैसे फीचर्स हैं। देश में पिछले कुछ वर्षों में SUV की कैटेगरी में बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस वजह से बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां इस कैटेगरी में अपने मॉडल लॉन्च कर रही हैं। हाल ही में दक्षिण कोरिया की Hyundai ने माइक्रो SUV Exter को लॉन्च किया था। इसके कुछ वेरिएंट्स के लिए वेटिंग पीरियड एक वर्ष तक पहुंच गया है। हालांकि, Exter के बाकी वेरिएंट्स के लिए यह लगभग छह महीने का है। ह्युंडई ने इसे सात वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »