• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Honda Elevate मिड साइज एसयूवी हुई पेश, जुलाई में होगी बुकिंग शुरू, जानें क्या है खास

Honda Elevate मिड साइज एसयूवी हुई पेश, जुलाई में होगी बुकिंग शुरू, जानें क्या है खास

Honda Elevate में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर वाला DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है।

Honda Elevate मिड साइज एसयूवी हुई पेश, जुलाई में होगी बुकिंग शुरू, जानें क्या है खास

Photo Credit: Honda/Twitter

Honda Elevate में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर वाला DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन है।

ख़ास बातें
  • Honda ने Honda Elevate मिड साइज एसयूवी को पेश कर दिया है।
  • Honda Elevate में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर वाला DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन है।
  • Honda Elevate में 10.25 इंच टचस्क्रीन सिस्टम और इलेक्ट्रिक सनरूफ है।
विज्ञापन
जापान की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया ने Honda Elevate मिड साइज एसयूवी को पेश कर दिया है। कंपनी ने देश में 25 साल पूरे करते हुए इस कार का ऐलान किया है। फिलहाल कंपनी ने नई कार की कीमत का खुलासा नहीं किया और जल्द ही इसकी बुकिंग शुरू की जाएंगी। कंपनी की पहली मिड साइज एसयूवी होने के नाते होंडा एलिवेट बाजार में अन्य कार निर्माता कंपनियों को कड़ी टक्कर देने वाली है। यहां हम आपको Honda Elevate के इंजन, पावर और फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Honda Elevate की कीमत और उपलब्धता


फिलहाल कंपनी ने Honda Elevate की कीमत का ऐलान नहीं किया है। इस मिड साइड एसयूवी की बुकिंग जुलाई, 2023 से शुरू होगी। यह कार फेस्टिव सीजन के वक्त बाजार में एंट्री कर सकती है और तभी इसकी कीमत का भी पता चलेगा।


Honda Elevate में इंजन और पावर


Honda Elevate में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर वाला DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 6,600 rpm पर 119 BHP की पावर और 4,300 rpm पर 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन की बात की जाए तो इस कार में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और CVT ऑप्शन मिलता है। बाजार में Honda Elevate का मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, MG Astor, Skoda Kushaq, VW Taigun, Maruti Suzuki Grand Vitara और Toyota Urban Cruiser से होने वाला है। 


Honda Elevate के फीचर्स


फीचर्स की बात की जाए तो Honda Elevate में 10.25 इंच टचस्क्रीन सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस एंड्रायड ऑटो और एपल कारप्ले, 7 इंच सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग पैड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, डोर-पैनल माउंटेड ओआरवीएम, एलईडी हेडलाइट्स, कनेक्टेड एलईडी लाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स के लिए Elevate में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंटेड, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, ऑटोमैटिक इमेरजेंसी ब्रेकिंग, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप एसिस्ट और हाई बीम एसिस्ट जैसे फीचर्स  दिए गए हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  7. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  8. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  9. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  10. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »