होंडा एक्टिवा का भारत में जलवा बरकरार, बिक्री हुई तीन करोड़ यूनिट्स से पार

जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा का दावा है कि यह लगभग 22 वर्षों में इस उपलब्धि को हासिल करने वाला एकमात्र स्कूटर है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 जून 2023 17:43 IST
ख़ास बातें
  • एक्टिवा के साथ पहली बार टफ अप ट्यूब की शुरुआत हुई थी
  • इस सेगमेंट में एक्टिवा BS6 कम्प्लायंट इंजन वाला पहला स्कूटर था
  • अगले वर्ष कंपनी की अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की योजना है

कई वर्षों से एक्टिवा सबसे अधिक बिकने वाला स्कूटर रहा है

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने एक्टिवा स्कूटर्स की बिक्री तीन करोड़ यूनिट्स होने की घोषणा की है। कंपनी का दावा है कि यह लगभग 22 वर्षों में इस उपलब्धि को हासिल करने वाला एकमात्र स्कूटर है। कई वर्षों से एक्टिवा सबसे अधिक बिकने वाला स्कूटर रहा है। 

कंपनी ने लगभग आठ वर्ष पहले एक्टिवा की एक करोड़ यूनिट्स की बिक्री हासिल की थी। एक्टिवा के साथ पहली बार कंपनी ने टफ अप ट्यूब की शुरुआत की थी, जो कंपनी की पेटेंट वाली पंक्चर रेजिस्टेंस टेक्नोलॉजी है। इससे अचानक होने वाले पंक्चर्स में कमी होती है। इस सेगमेंट में एक्टिवा BS6 कम्प्लायंट इंजन वाला पहला स्कूटर था। 
Advertisement

इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने Activa 6G को लॉन्च किया था। इसमें कंपनी की H-Smart टेक्नोलॉजी दी गई है। यह एक्टिवा का नया प्रीमियम वेरिएंट है। टू-व्हीलर मार्केट में एक्टिवा पहले ही सबसे लोकप्रिय स्कूटर है। नए एक्टिवा का शुरुआती प्राइस 74,536 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसे स्टैंडर्ड, डीलक्स और स्मार्ट के तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। HMSI ने बताया था कि इस स्कूटर में एक स्मार्ट फाइंड फीचर दिया गया है जिससे यूजर स्मार्ट की के इस्तेमाल से स्कूटर को खोज सकता है। इस की से यूजर फिजिकल की का इस्तेमाल किए बिना स्कूटर को लॉक और अनलॉक कर सकता है। यह की स्कूटर के दो मीटर के दायरे में होने पर उसके इंजन को स्टार्ट कर सकती है। इसमें इंजन स्टार्ट और स्टॉप स्विच भी दिया गया है। 

Honda Activa H-Smart में बड़ा व्हीलबेस, नया पासिंग स्विच और DC LED हेडलैम्प दिया गया है। इसमें 12-इंच एलॉय व्हील्स, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन मिलेगा। कंपनी ने इस स्कूटर के इंजन को भी पहले से पावरफुल बनाने का दावा किया है। इसके 110 cc PGM-FI इंजन के साथ एनहांस्ड स्मार्ट पावर (eSP) टेक्नोलॉजी है। नया एक्टिवा का मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद TVS Jupiter और Hero Maestro जैसे स्कूटर्स से है। अगले वर्ष कंपनी ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की योजना बनाई है। देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है और इस वजह से HMSI भी इस सेगमेंट में कुछ मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.