हीरो मोटोकॉर्प के लिए जोरदार रहा फेस्टिव सीजन, 14 लाख से अधिक यूनिट्स की हुई बिक्री

इससे पहले कंपनी ने चार वर्ष पहले फेस्टिव सीजन में 12.7 लाख यूनिट्स की सबसे अधिक बिक्री की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 नवंबर 2023 16:58 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने Hero GIFT का दूसरा एडिशन भी पेश किया है
  • हीरो मोटोकॉर्प ने इस वर्ष के EICMA इवेंट में भी हिस्सा लिया था
  • इसमें स्पेशल Vida V1 कूपे इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया गया था

यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 19 प्रतिशत की ग्रोथ है

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero MotoCorp ने इस वर्ष फेस्टिव सीजन की अपनी सबसे अधिक बिक्री की है। कंपनी ने 32 दिन की इस अवधि में 14 लाख से अधिक यूनिट्स बेची हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 19 प्रतिशत की ग्रोथ है। इससे पहले कंपनी ने चार वर्ष पहले फेस्टिव सीजन में 12.7 लाख यूनिट्स की सबसे अधिक बिक्री की थी। 

कंपनी ने Hero GIFT का दूसरा एडिशन भी पेश किया है। यह विशेषतौर पर फेस्टिव सीजन के लिए है। इसमें टू-व्हीलर्स के नए मॉडल, नए कलर्स और फाइनेंस स्कीम की पेशकश की गई है। हीरो मोटोकॉर्प ने इस वर्ष के EICMA इवेंट में भी हिस्सा लिया था। इसमें स्पेशल  Vida V1 कूपे इलेक्ट्रिक स्कूटर, Xoom 125R और Xoom 160 को पेश किया गया था। कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Niranjan Gupta ने कहा, "हम फेस्टिव सेल्स से बहुत खुश हैं। हम उन सभी कस्टमर्स को धन्यवाद कहते हैं जिन्होंने हीरो मोटोकॉर्प के ब्रांड पर अपना विश्वास बरकरार रखा है। इससे यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रोथ लौट रही है। यह कंपनी और विशेषतौर पर टू-व्हीलर इंडस्ट्री के लिए अच्छा है।" 
Advertisement

पिछले महीने हीरो मोटोकॉर्प ने Harley-Davidson X440 की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू कर दी थी। इस पावरफुल मोटरसाइकिल की 1,000 यूनिट्स  की बिक्री कंपनी की 100 डीलरशिप पर की गई है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग हीरो मोटोकॉर्प की राजस्थान के नीमराना की फैक्टरी में की जा रही है। कंपनी ने इसके लिए नई बुकिंग भी शुरू की है। X440 को तीन वेरिएंट्स - Denim, Vivid और S में बेचा जा रहा है। इनके प्राइसेज 2,39,500 रुपये से 2,79,500 रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। 

यह हार्ले डेविडसन की सबसे अफोर्डेबल मोटरसाइकिल है। कंपनी को इसके लिए 25,000 से अधिक बुकिंग मिल चुकी हैं। इसकी बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए हीरो मोटोकॉर्प इसकी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाएगी। इस मोटरसाइकिल का डिजाइन विशेषतौर पर देश की स्थितियों के अनुसार बनाया गया है। इसमें कंपनी के पिछले मॉडल्स से बहुत से स्टाइलिंग के एलिमेंट लिए गए हैं।  X440 में राउंड हेडलैम्प, LED लाइटिंग और LCD इंस्ट्रूमेंट कंट्रोल दिया गया है। इसमें हाल ही में डिवेलप किया गया 398 cc सिंगल सिलेंडर और एयर कूल्ड मोटर दी गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.