Facebook अकाउंट को करना है सिक्योर तो आजमाएं यह तरीका

Facebook तो आप सभी इस्तेमाल करते ही होंगे और कई बार आपको यह डर भी सताता होगा कि कहीं आपका अकाउंट हैक ना हो जाए। आज हम आपको फेसबुक अकाउंट को सिक्योर करने का तरीका बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2018 11:13 IST
ख़ास बातें
  • टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन बनाएगा Facebook अकाउंट को सिक्योर
  • फेसबुक को हैक होने से बचाने के लिए आजमाएं यह तरीका
  • टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को एक्टिवेट करने का तरीका जानिए

Facebook अकाउंट को करना है सिक्योर तो यह तरीका आएगा काम

Facebook तो आप सभी इस्तेमाल करते ही होंगे और कई बार आपको यह डर भी सताता होगा कि कहीं आपका अकाउंट हैक ना हो जाए। हाल ही में फेसबुक के 50 मिलियन अकाउंट हैक हो गए थे, ऐसे में जरूरी है कि अकाउंट को  सिक्योर बनाया जाए। टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को एक्टिवेट कर आप Facebook अकाउंट की सिक्योरिटी को बढ़ा सकते हैं। आज हम अपने पाठकों को बताएंगे कि कैसे आप इस फीचर को एक्टिवेट कर हैकर्स से अपने अकाउंट को प्रोटेक्ट रख सकते हैं।
 

ऐसे एक्टिवेट करें Two-Factor Authentication

1)  सबसे पहले फेसबुक अकाउंट को लॉग-इन करें।
2) दाहिनी तरफ ऊपर की और दिख रहे ट्रायंगल पर क्लिक करें और सेटिंग्स में जाएं।
3) सेटिंग्स में जाने के बाद आपको बायीं तरफ सिक्योरिटी और लॉग-इन का विकल्प नजर आएगा।
4) सिक्योरिटी और लॉग-इन पर क्लिक करने के बाद नीचे की तरफ आपको चेंज पासवर्ड और लॉग-इन ऑप्शन मिलेंगे। इन ऑप्शन के ठीक नीचे है ‘Two-factor authentication'।

Advertisement
5) टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन पर क्लिक करें।
 

6) इसके बाद Get Started पर क्लिक करना है।

Advertisement
7) अब आपके सामने दो विकल्प होंगे- टेक्स्ट मैसेज और ऑथेंटिकेशन ऐप।
 

पहला तरीका Text Message

1) अगर आप टेक्स्ट मैसेज विकल्प का चयन करते हैं तो आपको फोन नंबर दर्ज करना होगा। ध्यान रहे कि वेरिफिकेशन के लिए आपके इसी नबंर पर कोड भेजा जाएगा।

2) नबंर दर्ज करने के बाद आपके फोन पर एक कोड प्राप्त होगा।
Advertisement
3) कोड डालते ही टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन एक्टिवेट हो जाएगा।
 

दूसरा तरीका Authentication App

1) यदि आप अपना मोबाइल नबंर दर्ज नहीं करना चाहते तो आप इस विकल्प का चयन कर सकते हैं। इसके लिए आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे Google Authenticator ऐप को डाउनलोड करना होगा।
2) ऐप को डाउनलोड करने के बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे क्यूआर कोड को ऑथेंटिकेशन ऐप की मदद से स्कैन करें।
Advertisement
3) इसके बाद ऐप में दिखाई दे रहे कोड को कंप्यूटर पर दर्ज करें।
4) कोड डालने के बाद आप देखेंगे कि टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन हो जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Facebook, Facebook Two Factor Authentication, Google
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.