IPL 2025 Match Live Streaming: आज IPL में GT vs CSK, और SRH vs KKR का मुकाबला, यहां देखें मैच फ्री!

दिन का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 मई 2025 13:27 IST
ख़ास बातें
  • दिन का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।
  • दिन का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स बीच होना है।
  • पिछले मुकाबले में कोलकाता ने हैदराबाद को 80 रनों से हराया था।

टूर्नामेंट का आज 67वां और 68वां मैच होने वाला है।

IPL 2025 में आज डबल हेडर दिन है। टूर्नामेंट का आज 67वां और 68वां मैच होने वाला है। दिन का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। जबकि दिन का दूसरा मैच, यानी आईपीएल का 68वां मैच शाम को सनराईजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। 

आज IPL में GT vs CSK के बीच दिन का पहला मुकाबला होगा। इस सीजन में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने आई हैं। रोचक बात यह है कि दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। क्योंकि गुजरात (GT) की टीम इस मुकाबले को जीत कर पहले स्थान पर रहना चाहेगी, जबकि चेन्नई के लिए यह मैच अपना सम्मान बचाने के लिए अहम होगा। 
Advertisement

दिन का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स बीच होना है। मैच देर शाम को शुरू होगा जिसका समय 7.30PM रहेगा। हैदराबाद और कोलकाता की टीम इस सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगीं। पिछले मुकाबले में कोलकाता ने हैदराबाद को 80 रनों से हराया था। सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। वहीं अंक तालिका में हैदराबाद 8वें स्थान पर और कोलकाता 7वें पायदन पर है। हालांकि इस मैच का अब प्लेऑफ पर कोई असर नहीं होगा। 

आईपीएल 2025 के सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि पर लाइव देख सकते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फ्री में भी मैच देखा जा सकता है। हम आपको इसकी पूरी जानकारी यहां दे रहे हैं। 
Advertisement
 

GT vs CSK, SRH vs KKR मैच कब होगा?

GT vs CSK और SRH vs KKR मैच आज 25 मई, रविवार को खेले जाएंगे।  
 

GT vs CSK मैच कहां, कितने बजे खेला जाएगा?

GT vs CSK मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। मैच 3.30PM पर शुरू होगा।
Advertisement
 

SRH vs KKR मैच कहां, कितने बजे खेला जाएगा?

SRH vs KKR मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच 7.30PM पर शुरू होगा। 
 

GT vs CSK, SRH vs KKR मैच को कैसे देखें लाइव?

GT vs CSK, SRH vs KKR मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। टीवी पर मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा। 
 

GT vs CSK, SRH vs KKR मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

GT vs CSK, SRH vs KKR मैच को आप ऑनलाइन भी देख सकते हैं। मैच JioHotstar पर लाइवस्ट्रीम किया जा सकता है। जियोहॉटस्टार ग्राहकों के लिए मैच स्ट्रीमिंग फ्री रहेगी। या फिर आपके पास पहले से ऐसा मोबाइल रिचार्ज प्लान एक्टिवेटेड है जिसमें जियोहॉटस्टार का एक्सेस हो, तो भी आप मैच फ्री में देख सकते हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.