Google Search Live हुआ भारत में उपलब्ध, जानें कैसे करें उपयोग, क्या हैं इसके फायदे

Google ने भारत में अपना AI बेस्ड कंवर्सेशनल सर्च फीचर Search Live पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2025 10:39 IST
ख़ास बातें
  • Google Search Live Gemini की AI कैपेसिटी प्रदान करता है।
  • Google Search Live गूगल के प्रोजेक्ट Astra की टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है।
  • सर्च लाइव Google ऐप पर AI मोड में उपलब्ध हो गया है।

गूगल सर्च यूजर्स के सवालों का जवाब देता है।

Photo Credit: Unsplash/ Mitchell Luo

Google ने भारत में अपना AI बेस्ड कंवर्सेशनल सर्च फीचर Search Live पेश कर दिया है। यह फीचर अब Google ऐप पर AI मोड में उपलब्ध हो गया है, जिससे यूजर्स अंग्रेजी और हिंदी में रीयल टाइम रिस्पॉन्स के लिए वॉयस और कैमरे के जरिए Google से सवाल पूछ सकते हैं। यूजर्स के मन में गूगल सर्च लाइव से संबंधित कई सवाल होंगे कि यह कैसा फीचर है और यह कैसे काम करेगा। यहां हम आपको Google Search Live के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Google Search Live में क्या है खासियतें

Google का नेक्स्ट जेन का सर्च एक्सीपीरियंस Google Search Live है जो Gemini की AI कैपेसिटी प्रदान करता है। यह Google के प्रोजेक्ट Astra की टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। सर्च लाइव यूजर्स को अपने कैमरे के जरिए AI को दिखाते हुए सवाल पूछने की सुविधा प्रदान करता है। यह सिस्टम विजुअल कॉन्टैक्स्ट को समझता है, बोले गए सवालों को सुनता है और टेक्स्ट, वॉयस और फोटो को मिलाकर तुरंत जवाब देता है।

Google Search Live कैसे करें उपयोग

अगर नया Google Search Live फीचर उपयोग करने का सोच रहे हैं तो इन उसके लिए ये स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

Advertisement
  • सबसे पहले अपने फोन में Google ऐप खोलना है।
  • अब सर्च फील्ड के नीचे नए लाइव बटन पर टैप करना है या Google लेंस के जरिए इसे एक्सेस करना है।
  • अब सर्च करने के लिए अपने जवाब का उत्तर पाने के लिए बोल सकते हैं, टाइप कर सकते हैं या अपने कैमरे को किसी चीज जैसे सामग्री, टूल या लैंडमार्क पर प्वाइंट कर सकते हैं।
  • आप नए सर्च लाइव फीचर का उपयोग किसी फूड डिशन को बनाने के लिए कर सकते हैं, जिसमें आप पूछ सकते हैं कि सभी सामग्री को क्रमबद्ध तरीके से कैसे डालना है? ऐसे सवाल पूछ सकते हैं। AI तुरंत एक विधि और फॉलो अप स्टेप्स भी सुझाएगा।

भारत में Google Search Liveकी उपलब्धता


Google Search Live और AI मोड अब भारत में एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए गूगल ऐप पर उपलब्ध हैं। यूजर्स Labs में AI मोड प्रयोग के जरिए से इसमें शामिल हो सकते हैं और जल्द ही इसके बड़े पर उपलब्ध होने की उम्मीद है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.