गूगल और रेलटेल की मुफ्त वाई-फाई सेवा मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जनवरी 2016 17:58 IST
गूगल इंडिया और भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी रेलटेल ने शुक्रवार को मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर मुफ्त हाई-स्पीड वाई-फाई सेवा शुरू करने की जानकारी दी। याद दिला दें कि रेलवे स्टेशन पर मुफ्त वाई-फाई परियोजना की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल सितंबर में की थी। पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे के दौरान इंटरनेट कंपनी गूगल ने बताया था कि वह 2016 तक भारतीय रेलवे के साथ मिलकर 400 स्टेशनों पर वाई-फाई सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

शुक्रवार को बयान जारी करके गूगल इंडिया ने बताया कि वह साल के अंत तक ज्यादा भीड़-भाड़ वाले 100 रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सेवा मुहैया कराएगी। बाद में इस सेवा का विस्तार 400 रेलवे स्टेशनों तक किया जाएगा। इलाहाबाद, पटना, जयपुर और रांची के रेलवे स्टेशन पर इस सेवा की शुरुआत जल्द होगी।

बयान में कहा गया है, ''भले ही सबसे पहले सिर्फ 100 स्टेशन ऑनलाइन होंगे। लेकिन यह प्रोजेक्ट उन लोगों की जिंदगी का हिस्सा बनेगा जो हर दिन रेलवे स्टेशन से गुजरते हैं। यह भारत के साथ पूरी दुनिया में सार्वजनिक जगहों पर दी जाने वाली सबसे बड़ी मुफ्त वाई-फाई सेवा होगी।"

गूगल रेलवायर पब्लिक वाई-फाई सर्विस को वाई-फाई फ़ीचर से लैस मोबाइल और टैबलेट से एक्सेस किया जा सकता है। बयान में नेटवर्क में लॉगइन करने के तरीके के बारे में भी बताया गया है।
Advertisement
 

यूज़र को अपने स्मार्टफोन के वाई-फाई सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद रेलवायर नेटवर्क को चुनना होगा। फिर फोन के ब्राउज़र पर जाकर railwire.co.in वेबसाइट को खोलना होगा। वेबसाइट पर वाई-फाई लॉगइन पेज पर यूज़र से उसका मोबाइल नंबर पूछा जाएगा। इसके बाद Receive SMS पर प्रेस करना होगा। यूज़र को एसएमएस के जरिए 4 डिजिट वाला वन टाइम पासवर्ड मिलेगा। इसका ओटीपी को वाई-फाई लॉगइन स्क्रीन पर लिखकर Done को दबाना होगा। इसके बाद यूज़र को एक चेकमार्क दिखेगा जो यह बताएगा कि आप फ्री वाई-फाई से जुड़ गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.