Google Photos AI एडिटिंग टूल होंगे सभी के लिए फ्री, फोटो को बना पाएंगे बेहतर

फोटो से गैरजरूरी चीजें हटाने के लिए पसंदीदा मैजिक इरेजर अब सभी Google फोटो यूजर्स के लिए फ्री है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2024 12:20 IST
ख़ास बातें
  • Google Photos में कथित तौर पर बड़ा अपग्रेड मिल रहा है।
  • इन टूल के साथ-साथ Google मैजिक एडिटर को भी फ्री बना रहा है।
  • गूगल सभी के लिए हर महीने 10 फ्री मैजिक एडिटर एडिट प्रदान करता है।

Google फोटो एडिटिंग फ्री बना रहा है।

Photo Credit: Unsplash/Firmbee.com

Google Photos में कथित तौर पर बड़ा अपग्रेड मिल रहा है। पिछली कई रिपोर्ट्स के बाद Google ने अब घोषणा की है कि वह कई एआई बेस्ड एडिटिंग टूल्स बना रहा है। ये टूल्स पहले पिक्सल फोन और Google One ग्राहकों के लिए ही थे और 15 मई से सभी यूजर्स के लिए फ्री हैं। यहां हम आपको गूगल के एआई एडिटिंग टूल के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


फ्री AI एडिटिंग टूल


फोटो से गैरजरूरी चीजें हटाने के लिए पसंदीदा मैजिक इरेजर अब सभी Google फोटो यूजर्स के लिए फ्री है। यह टूल यूजर्स के बेहतर शॉट को बेकार करने वाली किसी भी चीज को हटा सकता है, जिसमें बैकग्राउंड में मौजूद लोग, पावर लाइन या कुछ भी शामिल है। Google फोटो अनब्लर को भी फ्री कर रहा है, जो मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करके ब्लर फोटो को शार्प करता है। साथ ही यूजर्स को फोटो और वीडियो के लिए एचडीआर इफेक्ट, पोर्ट्रेट में लाइट एडजेस्ट करने के लिए पोर्ट्रेट लाइट और किसी खास कलर को अलग दिखाने के लिए कलर पॉप जैसे फीचर्स मिलेंगे।

इन टूल के साथ-साथ Google मैजिक एडिटर को भी फ्री बना रहा है। यह टूल यूजर्स को कठिन एडिटिंग करने की सुविधा देने के लिए एडवांस AI का इस्तेमाल करता है। यूजर्स सब्जेक्ट का स्थान बदल सकते हैं, आसमान को बदल सकते हैं, गेप को भर सकते हैं और काफी कुछ कर सकते हैं। पहले सिर्फ Pixel 8 फोन पर मिलने वाला मैजिक एडिटर अब सभी Pixel डिवाइस पर उपलब्ध होगा। गूगल सभी के लिए हर महीने 10 फ्री मैजिक एडिटर एडिट प्रदान करता है। अगर आपको ज्यादा की जरूरत है तो आपको Google One प्रीमियम प्लान (कम से कम 2TB स्टोरेज के साथ) लेने की जरूरत होगी।

ये नए फीचर्स कई डिवाइसेज पर उपलब्ध होंगे, जिनमें 8.0 या उसके बाद चलने वाले एंड्रॉइड फोन, आईओएस 15 या उसके बाद के वर्जन वाले आईफोन और यहां तक ​​कि पिक्सल टैबलेट भी शामिल हैं। 15 मई से रोलआउट शुरू हो रहा है, इसलिए आपको कुछ हफ्तों का इंतजार करना होगा। इन पावरफुल AI टूल को फ्री बनाने का Google का फैसला दर्शाता है कि फोटो एडिटिंग की लोकप्रियता बढ़ रही है। इस फैसले के साथ Google Photos उन लोगों के लिए और भी ज्यादा बेहतर ऑप्शन बनेगा जो कि मुश्किल सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किए बिना अपनी फोटो को बेहतर बनाना चाहते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.