Google Maps ने फिर भटकाया! विदेशी टूरिस्ट साइकल से नेपाल के लिए निकले, बरेली के बांध में जा फंसे

दो फ्रेंच टूरिस्ट साइकलिंग करते हुए दिल्ली से नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए निकले थे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 जनवरी 2025 20:04 IST
ख़ास बातें
  • टूरिस्ट साइकलिंग करते हुए दिल्ली से नेपाल के लिए निकले
  • बीच में ही Google Maps के चलते रास्ता भटक गए
  • चुराईली बांध के पास जाकर फंस गए

विदेशी टूरिस्ट साइकल से नेपाल के लिए निकले थे

कई बार Google Maps के भरोसे यात्री कहीं का कहीं पहुंच जाता है। ऐसी बहुत सी घटनाएँ हैं जो हाल ही में हुई हैं। इनमें देखा गया कि गूगल मैप ने यात्री को कहीं का कहीं पहुंचा दिया। ऐसा ही एक मामला विदेशी टूरिस्टों का सामने आया है जिनको दिल्ली से काठमांडू यानी दिल्ली से नेपाल जाना था। लेकिन पहुंच कहीं और ही गए! 

दो फ्रेंच टूरिस्ट साइकलिंग करते हुए दिल्ली से नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए निकले। लेकिन बीच में ही रास्ता भटक गए और चुराईली बांध के पास जाकर फंस गए। पुलिस के मुताबिक, दोनों को रात में गांव के लोगों ने देखा और उन्हें चुराइली पुलिस आउटपोस्ट पर लेकर पहुंचे। पुलिस ने साइकिल सवारों को रात भर के लिए गांव के प्रधान के घर पर ठहराया और अगले दिन उन्हें सही रास्ता बताकर रवाना कर दिया।

बहेरी के सर्किल ऑफिसर अरुण कुमार सिंह के मुताबिक, फ्रांसीसी नागरिक ब्रायन जैक्स गिल्बर्ट और सेबेस्टियन फ्रेंकोइस गेब्रियल 7 जनवरी को हवाई जहाज से फ्रांस से दिल्ली आए थे। उन्हें पीलीभीत से टनकपुर होते हुए नेपाल के काठमांडू जाना था। अंधेरे में गूगल मैप्स ने दोनों को फंसा दिया और वे रास्ता भटक गए। ऐप ने उन्हें बरेली के बहेरी के रास्ते शॉर्टकट दिखाया, जिसके कारण वे रास्ता भटक गए और चुरैली बांध पर पहुंच गए।

जब गांव वालों ने देखा कि दो विदेशी रात के 11 बजे सुनसान सड़क पर साइकिलों पर सवार होकर यहां-वहां भटक रहे हैं तो उन्होंने इनसे बात करने की कोशिश की। लेकिन विदेशियों की भाषा समझ न आने के चलते बात नहीं बनी। दोनों टूरिस्टों के साथ कोई अनहोनी न हो इसलिए गांव वाले उन्हें चुराईली के पुलिस पोस्ट पर ले गए। जहां पर पुलिस ने उनके गांव के प्रधान के घर रुकने की व्यवस्था की। ऐसी बहुत सी घटनाएँ हैं जो हाल ही में हुई हैं। इनमें देखा गया कि गूगल मैप ने यात्री को कहीं का कहीं पहुंचा दिया।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Goat Sale: ₹30000 के बजट वाले ये स्मार्टफोन हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  2. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  3. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  3. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  5. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  6. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  7. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  8. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
  10. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.