चैटबॉट AI Bard ने दिया इस सवाल का गलत जवाब! Google को हुआ 8 हजार अरब रुपये से ज्यादा का नुकसान!

चैटबॉट का अपना दिमाग नहीं होता है, बल्कि ये पहले से मौजूद डेटा से फीड होते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 फरवरी 2023 17:58 IST
ख़ास बातें
  • Google की पेरेंट Alphabet ने हाल ही में AI Bard को लॉन्च किया है
  • AI Bard ने एक सवाल का गलत जवाब दे दिया
  • जिसकी वजह से कंपनी को 100 अरब डॉलर के लगभग नुकसान हुआ

Google की ओर से इसका AI चैटबॉट Bard हाल ही में लॉन्च किया गया है।

Google की पेरेंट Alphabet ने हाल ही में AI Bard को लॉन्च किया है जिसकी वजह से कंपनी को 100 अरब डॉलर के लगभग नुकसान उठाना पड़ गया। AI Bard ने एक सवाल का गलत जवाब दे दिया जिसके कारण टेक दिग्गज कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ गया। इसके कारण इसके शेयरों में कई प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई। क्या है पूरा मामला, हम आपको बताते हैं। 

Google की ओर से इसका AI चैटबॉट Bard हाल ही में लॉन्च किया गया है। यह अभी एक्सपेरिमेंटल फेज में है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक विज्ञापन के दौरान इस चैटबॉट से सवाल किया गया, जिसका उसने गलत जवाब दिया। चैटबॉट से सवाल किया गया- "जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कॉप (JWST) की कौन सी नई खोजों के बारे में 9 साल के बच्चे को बताना चाहिए? इसके जवाब में बार्ड ने लिखा कि जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप का इस्तेमाल हमारे सौर मंडल के बाहर के ग्रहों की तस्वीरें लेने में किया गया। यह उत्तर गलत माना गया क्योंकि एग्जोप्लेनेट्स की पहली तस्वीरें यूरोपियन ऑब्जर्वेटरी के बहुत बड़े टेलीस्कोप के माध्यम से ली गई थीं। 
Advertisement

AI Bard के गलत जवाब के कारण कंपनी के शेयरों में 8 प्रतिशत के लगभग गिरावट आ गई। इसके चलते कंपनी को 100 अरब डॉलर (लगभग 8,250 अरब रुपये) का नुकसान हुआ। एआई बार्ड अभी एक्सपेरिमेंटल फेज में है और यह LaMDA (लैंग्वेज मॉडल फॉर डायलॉग एप्लिकेशन) पर आधारित है। इसे OpenAI के चैटजीपीटी (ChatGPT) के कंपीटिशन में उतारा गया है। चैट बॉट यानि कि बात कर सकने वाले रोबोट। ये आर्टिफिशिअल इंटेलिजेंस यानि कि बनावटी बुद्धिमत्ता पर आधारित होते हैं। ये ऐसे डिवाइसेज हैं जिनसे लोग बात कर सकते हैं। 

चैटबॉट का अपना दिमाग नहीं होता है, बल्कि ये पहले से मौजूद डेटा से फीड होते हैं। जब इनसे कोई सवाल किया जाता है तो ये इसी डेटा से जानकारी इकट्ठा कर उस सवाल का जवाब देते हैं। चैटजीपीटी ने भी शुरुआती दिनों में इसी तरह के सवालों के गलत जवाब दिए थे। ये चैटबॉट मशीन लर्निंग और डाटा एल्गोरिदम के भरोसे काम करते हैं। कहा जाता है कि इनसे गलती की संभावना बिल्कुल न के बराबर होती है, लेकिन फिर मशीन तो आखिर मशीन ही है, इसलिए इन पर 100% भरोसा नहीं किया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AI Bard, AI, AI chatbot

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.