'गूगल फॉर जॉब्स' फ़ीचर कुछ यूज़र कर पा रहे हैं इस्तेमाल

मशीन लर्निंग क्षमता का इस्तेमाल करके यूज़र को नौकरी ढूंढने में मदद करने वाला गूगल के 'गूगल फॉर जॉब्स' फ़ीचर कुछ यूज़र के लिए लाइव हो गया है। अमेरिका में चुनिंदा यूज़र इस फ़ीचर रेगुलर सर्च में देख पा रहे हैं।

'गूगल फॉर जॉब्स' फ़ीचर कुछ यूज़र कर पा रहे हैं इस्तेमाल
ख़ास बातें
  • 'गूगल फॉर जॉब्स' फ़ीचर कुछ यूज़र के लिए लाइव हो गया है
  • अमेरिका में चुनिंदा यूज़र इस फ़ीचर रेगुलर सर्च में देख पा रहे हैं
  • इस फ़ीचर से नौकरी ढूंढने वाले लोगों को काम मिलने में मदद मिलेगी
विज्ञापन
मशीन लर्निंग क्षमता का इस्तेमाल करके यूज़र को नौकरी ढूंढने में मदद करने वाला गूगल के 'गूगल फॉर जॉब्स' फ़ीचर कुछ यूज़र के लिए लाइव हो गया है। अमेरिका में चुनिंदा यूज़र इस फ़ीचर रेगुलर सर्च में देख पा रहे हैं।

एंड्रॉयड पुलिस के मुताबिक, नौकरी से संबंधित सर्च करने पर यूज़र को जवाब में जॉब लिस्टिंग साइट से कुछ नौकरियों का ब्यौरा दिया जा रहा है। अफसोस की बात यह है कि कंपनी की ओर से इस फ़ीचर के संबंध में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इस फ़ीचर की टेस्टिंग हो रही है, या वाकई में इसे रोल आउट कर दिया गया है। अभी कयास लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। बता दें कि नया गूगल फॉर जॉब्स शुरुआत में अमेरिकी मार्केट तक ही सीमित रहेगा। गूगल की ओर से यह भी नहीं बताया गया है कि इसे भारत में लाया जाएगा या नहीं।

गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने बुधवार को आई/ओ 2017 के कीनोट एड्रेस में कंपनी के नए फोकस- एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) पर जोर दिया। इसी कीनोट एड्रेस में पिचाई ने नौकरी के लिए गूगल की नई मुहिम 'गूगल जॉब्स' का ऐलान भी किया। इस फ़ीचर से नौकरी ढूंढने वाले लोगों को काम मिलने में मदद मिलेगी। गूगल शुरुआत में अपने इस नए फ़ीचर के लिए जॉब लिस्टिंग साइट जैसे लिंक्डइन, मॉन्स्टर, ग्लासडोर, कैरियरबिल्डर और फेसबुक आदि के साथ साझेदारी करेगी।

इसके अलावा कंपनी, नौकरी ढूंढने वाले लोगों को लोकेशन, कैटेगरी, पोस्ट की गई तारीख और फुल टाइम या पार्ट टाइम काम सहित दूसरे विकल्पों के आधार पर जॉब फिल्टर देगी।

गौर करने वाली बात है कि कंपनी का मानना है कि नए सर्च टूल से उन नौकरियों को ढूंढना आसान होगा, जिन्हें पहले ढूंढना मुश्किल होता था। इनमें रिटेल जॉब और सर्विस शामिल हैं। पिचाई ने यह भी ऐलान किया कि नए गूगल फॉर जॉब सर्च टूल के लिए फेडएक्स और जॉनसन एंड जॉनसन जैसी कंपनियों ने शुरुआत कर दी है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Job Search, Google Careers, Google Job, Google for Jobs
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »