बोरियत को दूर करेगी लोकप्रिय Google Doodle गेम सीरीज़, आज क्रिकेट की बारी

Cricket game डूडल सबसे पहले साल 2017 में पब्लिश किया गया था, जो कि ICC Champions Trophy के जश्न में बनाया गया था। वहीं, अब एक बार फिर इसे लोगों के मनोरंजन के लिए पेश किया गया है।

बोरियत को दूर करेगी लोकप्रिय Google Doodle गेम सीरीज़, आज क्रिकेट की बारी

सोमवार को गूगल ने 'Carrots throwback' गेम पब्लिश किया

ख़ास बातें
  • Google अपने डूडल के जरिए लाया साल 2017 का क्रिकेट गेम
  • यूज़र्स के लिए 10 पुराने डूडल गेम सीरीज़ पेश करेगा गूगल
  • सोमवार को हुई थी इस पुराने गूगल गेम सीरीज़ की शुरुआत
विज्ञापन
Coronavirus को फैलने से रोकने के लिए पूरी दुनिया लॉकडाउन के गुज़र रही है, भारत में भी 24 मार्च से लॉकडाउन लागू है जो कि 3 मई तक लागू रहेगा। इसका उद्देश्य लोगों को अपने-अपने घरों तक सीमित रखना और COVID-19 जैसे खतरनाक वायरस को फैलने से रोकना है। लेकिन इस बीच लोग अपने घरों में बैठे-बैठे बोर हो रहे हैं, लोगो की इसी बोरियत को दूर करने की जिम्मेदारी अब Google ने ले ली है। दरअसल, गूगल ने अपने पुराने लोकप्रिय Google Doodle गेम सीरीज़ को लोगों के लिए पेश किया है, जिसकी शुरुआत सोमवार से हो गई है। आज मंगलवार को इसी कड़ी में 'क्रिकेट गेम' को जोड़ा गया है। याद दिला दें, सोमवार को गूगल ने ऐलान किया था कि वह इंडोर गेमिंग को प्रमोट करने के लिए अपने पुराने डूडल गेम्स को पब्लिश करने जा रहा है। सोमवार को 'Carrots throwback' गेम पब्लिश किया गया था, उसी तरह आज मंगलवार को Cricket game डूडल पेश किया गया है। क्रिकेट गूगल डूडल गेम सबसे पहले साल 2017 में पब्लिश किया गया था, जो कि ICC Champions Trophy के जश्न में बनाया गया था।
 

कैसे खेलें गूगल डूडल क्रिकेट गेम?

आज 28 अप्रैल के गूगल डूडल में आपको Google का G हाथ में बल्ले लिए हुए दिखा है, वहीं e को हाथ में बॉल लिए दिखाया गया है। यहां आपको एक 'प्ले' का बटन दिखेगा। हालांकि, यह बटन आपको खेलने में मदद नहीं करेगा। इसको दबाने के बाद आपको गूगल की कैंपेन नज़र आएगी, जहां गेम की सीरीज़, डूडल संबंधी लेख व खेलने का विकल्प दिखेगा। खेलने के लिए आपको 'प्ले' बटन पर क्लिक करना है।
 

ऐसे खेलें यह गेम:

जब आप प्ले बटन पर क्लिक करेंगे, तो आपको दिखेगा कि आपका गेम 'स्नैल' टीम के खिलाफ है। गेम की शुरुआत आपके द्वारा बैटिंग से होगी, आपको बस घेंघे द्वारा फेंकी बॉल को अपनी ओर आते देख सही समय पर पीले रंग के स्विच बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपका स्कोर आपको दिखा दिया जाएगा। अगर आपने बचन गलत समय पर दबाया तो आप आउट भी हो सकते हैं।

गूगल डूडल कैंपेन पेज़ पर आपको गूगल की लोकप्रिय गेम की 10 सीरीज़ दिखेगी, जहां फिलहाल केवल दो दिन के गेम का ही खुलासा किया गया है।
 

History of the Google Doodle Cricket game, and its reach

गूगल ने अपने गूगल डूडल के जरिए यह गेम साल 2017 में पब्लिश किया था, जिसकी वजह थी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत होना। मंगलवार के डूडल के बारे में जानकारी देते हुए कंपनी के पोस्ट में लिखा है कि यह डूडल यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, भारत, पाकिस्तान, अफ्रीका के कुछ हिस्से, अमेरिका, ब्राजील और ताइवान शामिल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »