Oskar Sala Google Doodle: ऑस्कर साला की 112वीं जयंती पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानें सबकुछ उनके बारे में

आज भौतिक विज्ञानी और जर्मन संगीतकार ऑस्कर साला (Oskar Sala) का 112 वां जन्मदिवस है। टेक दिग्गज गूगल (Google) सोमवार को अपने डूडल के साथ भौतिक विज्ञानी और इनोवेटिव इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक कंपोजर ऑस्कर साला की 112 वीं जनदिवस सेलिब्रेट कर रहा है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 18 जुलाई 2022 10:36 IST
ख़ास बातें
  • साला का जन्म 18 जुलाई, 1910 को जर्मनी के ग्रीज में हुआ था।
  • जर्मन संगीतकार ऑस्कर साला (Oskar Sala) का 112 वां जन्मदिवस है।
  • Google डूडल के साथ ऑस्कर साला के 112 वीं जनदिवस सेलिब्रेट कर रहा है।

Photo Credit: Google

आज भौतिक विज्ञानी और जर्मन संगीतकार ऑस्कर साला (Oskar Sala) का 112 वां जन्मदिवस है। टेक दिग्गज गूगल (Google) सोमवार को अपने डूडल के साथ भौतिक विज्ञानी और इनोवेटिव इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक कंपोजर ऑस्कर साला के 112 वीं जनदिवस सेलिब्रेट कर रहा है। साला ने मिक्सचर-ट्रौटोनियम नाम के एक म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट पर साउंड इफेक्टर पैदा करके टेलीविजन, रेडियो और फिल्म की दुनिया को इलेक्ट्रिफाइड किया। 

साला का जन्म 18 जुलाई, 1910 को जर्मनी के ग्रीज में हुआ था। इलेक्ट्रॉनिक संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई थी। उनकी मां एक गायिका थीं और उनके पिता एक ऑप्थामॉलोजिस्ट थे जो प्रतिभा भी जानते थे। वेबसाइट के मुताबिक, साला ने 14 साल की उम्र में वायलिन और पियानो जैसे इंस्ट्रूमेंट के लिए रचनाएं और गाने बनाना शुरू कर दिया था। ट्रौटोनियम को पहली बार सुनने के बाद वह इसकी धुन और डिवाइस के फीचर्स को पसंद करने लगे थे। उनके लोकप्रिय कार्यों में रोजमेरी (1959) और द बर्ड्स (1962) फिल्म भी शामिल हैं, जिनसे उनकी खूब ख्याति हुई थी।

Google वेबसाइट के मुताबिक " साला के जीवन का उद्देश्य ट्रौटोनियम में महारत हासिल करना और इसे और विकसित करना बन गया, जिसने स्कूल में भौतिकी और रचना में उनकी स्टडी को प्रेरित किया।" इसके चलते साला को मिक्स्चर-ट्रौटोनियम नामक अपना डिवाइस बनाने के लिए प्रेरित किया। मिक्स्चर-ट्रौटोनियम की वास्तुकला इतनी अलग है कि यह एक साथ कई ध्वनियों या आवाजों को निकाल सकता था। एक संगीतकार और एक इलेक्ट्रो-इंजीनियर के तौर पर अपने एजुकेशनल बैकग्राउंड के साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक बनाया जिसने उनके स्टाइल को दूसरों से अलग किया।

साला को उनके काम के लिए कई पुरस्कार मिले। 1995 में उन्होंने अपने असली मिक्स्चर-ट्रौटोनियम को जर्मन म्यूजियम फॉर कंटेंपरेरी टेक्नोलॉजी को दान कर दिया। "साला ने क्वार्टेट-ट्रौटोनियम, कॉन्सर्ट ट्रौटोनियम और वोल्क्स्ट्राटोनियम भी बनाया। इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक में उनके प्रयासों ने सबहार्मोनिक्स के क्षेत्र को खोल दिया। अपने समर्पण और रचनात्मक ऊर्जा के साथ वह वन-मैन ऑर्केस्ट्रा बन गए।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Doodle, Oskar Sala, Musician

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Instagram पर पैसे देने वाले चोरी-छिपे देख सकेंगे Story? पेड सब्सक्रिप्शन ला रहा है Meta
  2. OnePlus Nord 6 में मिलेगा 50MP कैमरा, कंपनी ने किया खुलासा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram पर पैसे देने वाले चोरी-छिपे देख सकेंगे Story? पेड सब्सक्रिप्शन ला रहा है Meta
  2. OnePlus Nord 6 में मिलेगा 50MP कैमरा, कंपनी ने किया खुलासा, जानें सबकुछ
  3. 53 साल बाद इंसान फिर चांद की ओर! NASA ने शुरू की उलटी गिनती, जानें क्या है Artemis II मिशन
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया गजब कूकर, बिना गैस बनेंगे चावल, नहीं रहेगा कोई भी डर
  5. Oppo Find X9 Ultra होगा 21 अप्रैल को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Google Maps आपकी हर लोकेशन सेव कर रहा है? ऐसे बंद करें ट्रैकिंग और डिलीट करें डेटा
  7. OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  8. WhatsApp पर पेरेंट मैनेज अकाउंट क्या है? जानें कैसे करें सेटअप
  9. Lava Bold N2 Pro भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: देखें कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.