Google Doodle: 'जूडो-कराटे' के जनक Kano Jigoro की कहानी गूगल ने खास डूडल के जरिए की बयां

Google का आज का खास Doodle 'जूडो-कराटे' के जनक मानें जाने वाले Kano Jigoro को समर्पित है। कानो जिगोरो का जन्म आज के दिन 28 अक्टूबर को 1860 में हुआ था। आज उनकी 161वीं जयंती है, जिस खास मौके पर गूगल ने उनके जीवन की कहानी बयां करते हुए एक खास डूडल पेश किया है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2021 11:54 IST
ख़ास बातें
  • Kano Jigoro ने किया था जूडो का आविष्कार
  • जुजुत्सु खेल से निकली जूडो तकनीक
  • कानो जिगोरो का जन्म आज के दिन 28 अक्टूबर को 1860 में हुआ था
Google का आज का खास Doodle 'जूडो-कराटे' के जनक मानें जाने वाले Kano Jigoro को समर्पित है। कानो जिगोरो का जन्म आज के दिन 28 अक्टूबर को 1860 में हुआ था। आज उनकी 161वीं जयंती है, जिस खास मौके पर गूगल ने उनके जीवन की कहानी बयां करते हुए एक खास डूडल पेश किया है। डूडल पर जैसे ही आप क्लिक करेंगे, तो आपको एक इलस्ट्रेशन गैलेरी दिखाई देगी जिसमें आपको एक-एक करके कानो जिगोरो की जिंदगी के पहलुओं को दिखाया गया है। जूडो पहला जापानी मार्शल आर्ट था, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली और यह गेम ओलंपिक का भी हिस्सा बना।

आज सुबह जैसे ही आप कुछ सर्च करने के लिए Google पेज खोलेंगे, तो आपको Google Doodle दिखेगा जो कि 'जूडो' के जनक Kano Jigoro को समर्पित है। इस खास डूडल में कानो जिगोरो की तस्वीर दिखाई गई है, इसके साथ मैदान में कानो को जुडो खेलते व जुडो की शिक्षा देते हुए दिखाया गया है। हालांकि, ये डूडल के केवल इस तस्वीर तक ही सीमित नहीं है इस डूडल पर क्लिक करते ही आप एक इलस्ट्रेशन गैलेरी दिखने लगेगी, जिसमें आपको कानो जिगोरो के जीवन की कहानी बयां करते हुए दिखाया गया है।
Advertisement

इन तस्वीर में आप सबसे पहले दिख सकते हैं कि देखेंगे, तो कानो जुजुत्सु खेल में अपने प्रतिद्वंदी से मात खा जाते हैं। दूसरे इलस्ट्रेशन में उन्हें मार्शल आर्ट व जुजुत्सु खेल के संबंध में गहन अध्ययन करते हुए दर्शाया गया है, जिसके बाद वह उसी प्रतिद्वंदी को खेल में मात दे देते हैं। चौथे इलस्ट्रेशन में उन्हें एक स्कूल खोलते हुए दिखाया गया है, जहां वह अन्य लोगों को इस आर्ट के बारे में शिक्षा देते हैं। धीरे-धीरे उनके महिलाएं भी उनकी कक्षा का हिस्सा बनती हैं।

कहा जाता है कि कानो जिगोरो अपनी किशोरावस्था में काफी कमज़ोर व कम कद के हुआ करते थे, जिसकी वजह से स्कूल के बड़े बच्चे उन्हें बुली किया करते थे। एक दिन उनके एक फैमली फ्रेंड ने जुजुत्सु खेल की जानकारी देते हुए बताया कि यह छोटे कद वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन फिजिकल ट्रेनिंग है, जिसकी मदद से पहले अपने से ताकतवर लोगों को आसानी से सामना कर सकते हैं। इस सलाह को कानो ने काफी गंभीरता से लिया और इसकी शिक्षा लेना शुरू कर दिया। ट्रेनिंग व प्रतिस्पर्धा के दौरान ही कानो ने जुजुत्सु में से 'जुडो' तकनीक का अविष्कार किया। इसके बाद उन्होंने दूसरों को जुडो सिखाया शुरू कर दिया।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Doodle, Kano Jigoro, judo founder Kano Jigoro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  2. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  4. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  5. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  6. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  7. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  8. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  9. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
  10. LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.