Google कुछ ऐसे सेलिब्रेट कर रहा नए साल की शाम, तैयार हुआ खास डूडल

2025 बस खत्म हो रहा है और कुछ ही घंटों में 2026 की शुरुआत होने वाली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2025 17:00 IST
ख़ास बातें
  • Google 2025 की शाम को एक इंटरैक्टिव सरप्राइज के साथ सेलिब्रेट कर रहा है।
  • गूगल डूडल के सेंटर में एक मजेदार एनिमेशन है जो 2025 से 2026 में बदलता है।
  • गूगल डूडल 2025 के आखिर और 2026 की शुरुआत का प्रतीक है।

Photo Credit: Google

2025 बस खत्म हो रहा है और कुछ ही घंटों में 2026 की शुरुआत होने वाली है। टेक दिग्गज Google नए साल से पहले 2025 की शाम को एक इंटरैक्टिव सरप्राइज के साथ सेलिब्रेट कर रहा है। यह इंटरैक्टिव एनिमेशन एक सामान्य सर्च को गुब्बारों, सजावटों और कलर फुल कागज के टुकड़ों के साथ एक फेस्टिव सेलिब्रेशन में बदल देता है। आज गूगल डूडल के सेंटर में एक मजेदार एनिमेशन है जो 2025 से 2026 में बदल जाता है जो कि 2025 के आखिर और 2026 की शुरुआत का प्रतीक है। आइए नए साल के मौके पर तैयार हुए गूगल डूडल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

गूगल डूडल के पेज पर लिखा है कि "यह एनुअल डूडल दुनिया भर में नए साल से पहले की शाम को सेलिब्रेट करता है। इस शाम को लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर बीते साल पर विचार करते हैं और नए साल का स्वागत करते हैं। जल्द ही घड़ी में रात होगी और आधिकारिक तौर पर 2026 की शुरुआत हो जाएगी। 

गूगल का नए साल के लिए तैयार किया गया डूडल सेलिब्रेशन एक इंटरैक्टिव सर्च रिजल्ट के साथ पूरा होता है। जब यूजर्स गूगल पर New Year's Eve सर्च करते हैं तो स्क्रीन पर कलर फुल कागज के टुकड़े नजर आते हैं। एक टैप करने पर स्क्रीन पर कलर फुल कागज के टुकड़ों से भरा एक एनिमेशन दिखने लग जाता है।

New Year 2026 पर कैसे भेजें अपने दोस्तों और परिवारों को शुभकामनाएं

बस कुछ ही घंटे बाकि हैं और 2025 खत्म होने वाला है और 2026 की शुरुआत होने वाली है। पूरी दुनिया में अरबों लोग नए साल के जश्न में शामिल होंगे। सभी लोग अपने से दूर बैठे या रहने वाले दोस्तों या परिवार वालों को नए साल की शुभकामनाएं भेजेंगे। टेक्नोलॉजी के इस दौरान में अब लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे ऐप्स के जरिए शुभकामनाएं भेजते हैं। वॉट्सऐप पर आप कई स्टीकर्स के जरिए अपने करीबियों को शुभकामनाएं दे सकते हैं। इसके अलावा वीडियो कॉल इफेक्ट, एनिमिटेड रिएक्शन और एनिमेटेड स्टेट्स स्टीकर्स के जरिए नए साल को सेलिब्रेट करते हुए दोस्तों और परिवार वालों के साथ जुड़ सकते हैं। इसी प्रकार फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम पर जुड़े हुए करीबियों को भी नए साल पर विश कर सकते हैं।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, New Years Eve 2025, Google Doodle, 2026

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  2. Realme 16x 5G की आज से सेल शुरू, 7000mAh बैटरी वाले फोन पर पाएं लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  2. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  3. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  5. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  7. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
  8. पहले Tip, फिर Ride? अब नहीं! सरकार ने Ola-Uber-Rapido को दिया सख्त निर्देश
  9. Flipkart Freedom Sale: ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Google का 48MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  10. 50 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo S50t Vitality Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.