बग ढूंढ़ने पर Google दे रहा है 25 लाख रुपये, सभी को मिल रहा है मौका, जानें कैसे?

ओपन सोर्स में Google दुनिया का सबसे बड़ा कॉन्ट्रिब्यूटर और कनज्यूमर है। बीते साल कंपनी ने ओपन सोर्स सप्लाई चेन को टारगेट करने वाले हमलों में साल-दर-साल 650% की ग्रोथ देखी है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 सितंबर 2022 12:27 IST
ख़ास बातें
  • OSS VRP प्रोग्राम में बग्स ढुंढ़ने वालों को 31,337 डॉलर तक इनाम मिलेगा
  • टॉप अवार्ड Golang, Angular और Fuchsia प्रोजेक्ट में खामी ढूंढ़ने का होगा
  • पिछले कुछ समय में कई प्रोग्राम में 13,000 से अधिक सबमिशन को इनाम मिला है

बीते साल Google ने ओपन सोर्स सप्लाई चेन को टारगेट करने वाले हमलों में साल-दर-साल 650% ग्रोथ देखी

गूगल (Google) ने नया बग बाउंटी प्रोग्राम (Bug Bounty Program) शुरू किया है, जिसमें कंपनी अपने ओपन सोर्स प्रोजेक्ट्स (Open Source Project) में खामियां ढूंढ़ने के लिए 31,337 डॉलर (करीब 25 लाख रुपये) तक का इनाम दे रही है। इस प्रोग्राम का नाम ' Open Source Software Vulnerability Rewards Program (OSS VRP)' है, जो रिसर्चर्स को गूगल पोर्टफोलियो में ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर पर सबसे अधिक वास्तविक और संभावित इफेक्ट वाले बग्स की रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

Google का कहना है कि उसके OSS VRP प्रोग्राम में 'वल्नरेबिलिटी को डीपली और प्रोडक्ट की इम्पॉर्टेंस के आधार पर ही ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर में बग ढुंढ़ने वालों को 101 डॉलर से 31,337 डॉलर का इनाम मिलेगा। ब्लॉग के अनुसार, टॉप अवार्ड गोलंग (Golang), एंगुलर (Angular) और फ्यूशिया (Fuchsia) जैसी प्रोजेक्ट में खामी का पता लगाने वाले को मिलेगा।
Advertisement
 

Alphabet के स्वामित्व वाली कंपनी ने बताया, समय के साथ, क्रोम (Chrome), एंड्रॉयड (Android) और अन्य क्षेत्रों पर केंद्रित कार्यक्रमों को शामिल करने VRP लाइनअप का विस्तार हुआ और सामूहिक रूप से इन प्रोग्राम ने 13,000 से अधिक सबमिशन को पुरस्कृत किया जा चुका है, जिसमें कुल मिलाकर 38 मिलियन डॉलर (करीब 303 करोड़ रुपये) से अधिक का भुगतान किया गया है।

ओपन सोर्स में गूगल दुनिया का सबसे बड़ा कॉन्ट्रिब्यूटर और कनज्यूमर है। बीते साल कंपनी ने ओपन सोर्स सप्लाई चेन को टारगेट करने वाले हमलों में साल-दर-साल 650% की ग्रोथ देखी, जिसमें कोडकोव जैसी हेडलाइनर घटनाएं और लॉग 4j भेद्यता शामिल है, जो सिंगल ओपन सोर्स भेद्यता की विनाशकारी क्षमता दिखाती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Bug Bounty Program
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.