इलेक्ट्रिक स्कूटर में बैटरी हुई खत्म तो ऐसे होगी कुछ सेकंड में चार्ज, यहां शुरू हो रहा बैटरी स्वैपिंग प्लेटफॉर्म

अब स्वैपेबल बैटरी ई-स्कूटर निर्माता Gogoro इजरायल के मार्केट में अपने कदम मजबूत कर रहा है। ताइवान की कंपनी तेल अवीव में अपना ई-स्कूटर और बैटरी स्वैपिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रही है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मई 2022 12:38 IST
ख़ास बातें
  • Gogoro के पास एशिया में डीलरशिप और स्वैपिंग स्टेशन का बड़ा नेटवर्क है।
  • Gogoro स्वैपिंग स्टेशन में मौजूद बैटरियों के लिए नई टेक्नोलॉजी ला रहा है।
  • तेल अवीव में Gogoro टेक्नोलॉजी पूरे तरीके से उपलब्ध होगी।

बैटरी स्वैपिंग प्लेटफॉर्म से इलेक्ट्रिक वाहन की रेंज में फायदा होगा।

Photo Credit: Gogoro

इलेक्ट्रिक वाहनों में वैसे तो कई खासियत हैं जैसे कि ये कम शोर के साथ ऑपरेट होते हैं, इनके इस्तेमाल से प्रदूषण को कम किया जा सकता है, इनके इस्तेमाल से पैसों की बचत की जा सकती है, क्योंकि पेट्रोल और डीजल जैसे महंगे ईंधन की बजाय बैटरी से चलते हैं। इनका मेंटेनेंस पेट्रोल और डीजल वाले वाहनों से कम होता है। मगर इनकी एक खामी यह है कि इनकी रेंज सीमित होती है और इन्हें दोबारा इस्तेमाल लायक बनाने के लिए चार्ज करना होता है और इसमें समय की बहुत खपत होती है। मगर इसका एक समाधान बैटरी स्वैपिंग है, जिससे आप बैटरी खत्म होने पर बैटरी स्वैपिंग सेंटर से बदल सकते हैं। अब स्वैपेबल बैटरी ई-स्कूटर निर्माता Gogoro इजरायल के मार्केट में अपने कदम मजबूत कर रहा है। ताइवान की कंपनी तेल अवीव में अपना ई-स्कूटर और बैटरी स्वैपिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रही है। Gogoro ने हाल ही में देश में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन को डिलीवर करने के लिए इजराइल में डिस्ट्रीब्यूटर मेट्रो मोटर और पाज ग्रुप के साथ साझेदारी की है।

Metro Motor इजराइल में एक लोकप्रिय टू-व्हीलर डिस्ट्रीब्यूटर है जबकि पाज ग्रुप एक इजराइल की गैस और एनर्जी कंपनी है। आपको बता दें कि तेल अवीव पहला शहर होगा, जहां पर Gogoro टेक्नोलॉजी पूरे तरीके से उपलब्ध होगी, उसके बाद में यह पूरे इजरायल में अपनी पकड़ बनाएगा। कंपनी गर्मियों में राजधानी शहर के महानगरीय क्षेत्र में अपने सस्टेंनबल मोबिलिटी सॉल्यूशन लेकर आएगी और अन्य शहरों में इसका विस्तार होगा। यह सुविधा चालू होने पर तेल अवीव में राइडर्स आरामदायक और यूजर फ्रैंडली स्वैपिंग सिस्टम का लाभ ले पाएंगे। यहां पर ज्यादा कुशल और कम वेटिंग टाइम की पेशकश होगी।
Advertisement

राइडर्स कुछ ही सेकंड में अपनी खत्म हुई बैटरियों को पूरी तरह चार्ज करने के लिए तुरंत स्वैप कर पाएंगे। Gogoro स्वैपिंग स्टेशन में मौजूद बैटरियों के लिए नई टेक्नोलॉजी तैयार कर रहा है। जो कि एक लिथियम सिरेमिक बैटरी होगी जो मौजूद कैपेसिटी को 140 प्रतिशत यानी कि 2.5kWh तक बढ़ा सकती है।

Gogoro के पास पूरे एशिया में डीलरशिप और स्वैपिंग स्टेशन का तेजी से विस्तार करने वाला बड़ा नेटवर्क मौजूद है। कंपनी के नेटवर्क में मौजूदा समय में 2 हजार से ज्यादा लोकेशन में मौजूद 10 हजार से अधिक बैटरी स्वैपिंग प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। यह एक दिन में 3.5 लाख से ज्यादा बैटरी स्वैप और कुल मिलाकर 275 मिलियन स्वैप का मैनेजमेंट का दावा करता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Gogoro, Electric Scooter

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.