Hummer कार का इलेक्ट्रिक वर्ज़न लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगी 480 किलोमीटर

Hummer EV SUV का हाई-एंड ट्रिम Edition 1 वेरिएंट 1,000hp की पावर और 15,592Nm का टॉर्क जनरेट करती है, लेकिन कंपनी का दावा है कि यह ट्रिम 3.5 सेकंड में 0-100Kmph की स्पीड पकड़ सकता है। 

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2021 18:24 IST
ख़ास बातें
  • GMC ने Hummer का इलेक्ट्रिक वर्ज़न लॉन्च कर दिया है
  • नई कार की बुकिंग भी शुरू हो गई है
  • Hummer EV SUV चार अलग-अलग ट्रिम्स में आती है।

Hummer EV SUV चार अलग-अलग ट्रिम्स में आती है

धीरे-धीरे सभी बड़ी कंपनियां इलेक्ट्रिक गाड़ियों की ओर अपना रुख कर रही हैं। इस ओर अमेरिका की बड़ी वाहन निर्माता जनरल मोटर्स (GMC) ने भी अपने कदम बढ़ा दिए हैं और अपनी लोकप्रिय SUV Hummer का नया इलेक्ट्रिक वर्ज़न लॉन्च कर दिया है। भले ही नया वर्ज़न इलेक्ट्रिक है, लेकिन फिर भी कार पारंपरिक हमर की तरह बड़ी और दमदार दिखती है। कार को चार ट्रिम्स में पेश किया गया है। नई इलेक्ट्रिक Hummer के टॉप ट्रिम में शामिल मोटर 1,000hp की पावर और 15,592Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह कार 3.5 सेकंड में 0 से 100Kmph की स्पीड पकड़ सकती है।

अमेरिका की वाहन निर्माता कंपनी GMC (जनरल मोटर्स) की प्रसिद्ध SUV कार Hummer अब इलेक्ट्रिक वर्ज़न में आ गई है। कंपनी ने ट्विटर के जरिए कार की घोषणा की और इसकी बुकिंग शुरू होने की जानकारी भी दी। नई कार हमर की तरह बड़ी और दमदार प्रतीत होती है। कार को चार ट्रिम्स में पेश किया गया है। Hummer EV2 की अमेरिकी बाज़ार में कीमत 79,995 डॉलर (लगभग 70 लाख रुपये) है। वहीं, इसके EV 2X और EV 3X की कीमत क्रमश: 89,995 डॉलर (लगभग 67 लाख रुपये) और 99,995 डॉलर (लगभग 74 लाख रुपये) है। इसके सबसे महंगे ट्रिम का नाम Hummer EV Edition 1 है, जिसकी कीमत अमेरिका में 105,595 डॉलर (लगभग 78 लाख रुपये) है। सभी वेरिएंट्स की बुकिंग चालू है। जहां एक ओर Edition 1 की शिपिंग 2023 की शुरुआत से शुरू हो जाएगी। वहीं, EV 2x, EV 3x की शिपिंग स्प्रिंग 2023 और EV2 की शिपिंग स्प्रिंग 2024 से शुरू होगी।
Advertisement
 

नई Hummer EV इलेक्ट्रिक कार मसक्यूलर लुक में आती है। डिज़ाइन से प्रतीत होता है कि आधुनिक टच देने के साथ कहीं न कहीं कंपनी ने पारंपरिक हमर को ज़िंदा रखने की कोशिश भी की है। इसके चारों ट्रिम के स्पेसिफिकेशन्स अलग हैं। सबसे सस्ते ट्रिम से शुरुआत करते हैं। Hummer EV2 में 2 मोटर दी गई है, जो 625hp की पावर और 10,033Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह कार सिंगल चार्ज में लगभग 400KM की दूरी तय तक सकती है। 

वहीं, Hummer EV2x और EV3x दोनों दो मोटर के साथ आती हैं। इन दोनों में 480KM से ज्यादा की रेंज मिलती है, लेकिन इसकी पावर अलग है। 2X ट्रिम EV2 की तरह 625hp की पावर और 10,033Nm का टॉर्क जनरेट करती है। वहीं, EV3x में 830hp की पावर और 15,592Nm का टॉर्क मिलता है। इस ट्रिम के लिए कंपनी का दावा है कि यह 3.5 सेकंड में 0-60Kmph की स्पीड पकड़ सकती है। Hummer EV SUV का हाई-एंड ट्रिम Edition 1 वेरिएंट 3 मोटर के साथ आता है, जिनमें से एक फ्रंट एक्सेल में लगी है और दो पीछे के एक्सेल में फिट हैं। तीनों मोटर मिलकर 1,000hp की पावर और 15,592Nm का टॉर्क जनरेट करती है, लेकिन कंपनी का दावा है कि यह ट्रिम 3.5 सेकंड में 0-100Kmph की स्पीड पकड़ सकता है। 
Advertisement

इस कार में 22 इंच का प्रीमियम व्हील दिया है, जो कि इसे ऑफरोडिंग के काबिल बनाता है। अंदर डैशबोर्ड के बीच में एक 13.4 इंच का ट्चस्क्रिन इंफोटेंमेंट सिस्टम और साथ ही 12.3 इंच का डिज़िटल डिस्प्ले मिलता है। कंपनी ने इसमें Bose के 14 स्पीकर दिए हैं। ऊपर इनफिनिटी रूफ दिया गया है। इस एसयूवी का कुल वज़न लगभग 3,000 किलोग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.