• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 33 देशों में 30 हजार कर्मचारियों वाली यह कंपनी दे रही फुल टाइम वर्क फ्रॉम होम!

33 देशों में 30 हजार कर्मचारियों वाली यह कंपनी दे रही फुल टाइम वर्क फ्रॉम होम!

सॉफ्टवेयर कंपनी Globant SA के 30 हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं।

33 देशों में 30 हजार कर्मचारियों वाली यह कंपनी दे रही फुल टाइम वर्क फ्रॉम होम!

Photo Credit: istock/dragonimages

कंपनी का तरीका अनोखा है। ऑफिस में वर्किंग स्पेस को री-डिजाइन किया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • सॉफ्टवेयर कंपनी Globant SA के 30 हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं।
  • ऑफिस स्पेस को मॉडिफाई किया गया है।
  • अगले पांच सालों में 20 हजार से ज्यादा कर्मचारी और भर्ती करने की योजना।
विज्ञापन
COVID-19 महामारी ने लगभग चार साल पहले जैसे दुनिया की रफ्तार को रोक ही दिया था। देश-दुनिया के सभी हिस्सों में लोग अपने घरों में कैद होने पर मजबूर हो गए। मानव इतिहास में यह बड़ी घटना थी। ऐसे में कंपनियों और ऑफिसेज ने वर्क फ्रॉम होम का रास्ता अपनाया और लोग घर से ही काम करने लगे। कोरोना का तांडव जब पूरी तरह खत्म हुआ तो कमर्चारियों को फिर से कंपनियां ऑफिस बुलाने लगीं। लेकिन एक कंपनी ऐसी भी है जो अभी भी कर्मचारियों को पूरी तरह से वर्क फ्रॉम होम की सुविधा उपलब्ध करवा रही है। 

सॉफ्टवेयर कंपनी Globant SA के 30 हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं। कंपनी 33 से ज्यादा देशों में फैली है। फिर भी इसके कर्मचारियों को यह फुल टाइम वर्क फ्रॉम होम दे रही है। क्या है इसका कारण? वजह दिलचस्प है जो कि कंपनी के अधिकारी की ओर से Bloomberg को दिए एक इंटरव्यू में बताई गई। कंपनी के सीईओ Martin Migoya ने एक साक्षात्कार में कहा कि दरअसल कंपनी अपने ऑफिस स्पेस को और ज्यादा बढ़ा रही है। वह कर्मचारियों को ऑफिस आने के लिए मजबूर न करके उनके लिए खुद ही ऑफिस तक चलकर आने के कारण पैदा कर रही है। 

कंपनी का तरीका बड़ा अनोखा है। ऑफिस में वर्किंग स्पेस को इनोवेटिव तरीके से री-डिजाइन किया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि कर्मचारियों को घर से ही काम करवाने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि कंपनी फेस टू फेस मीटिंग का महत्व नहीं समझती है। बल्कि कंपनी ऐसी प्रक्रिया के तहत काम कर रही है कि कर्मचारी स्वेच्छा से ही ऑफिस आने की सोचें। और यह तरीका काम भी कर रहा है। कंपनी के कर्मचारी खुद से ऑफिस आते हैं, बाकी कर्मचारियों से मिलते हैं। 

Globant के सीईओ ने कहा कि वे कर्मचारियों की कनपटी पर बंदूक तानकर उन्हें ऑफिस नहीं बुलाना चाहते हैं। बल्कि कर्मचारी अब खुद ही ऑफिस आने लगे हैं। Migoya ने शुरू में सोचा था कि सभी को वापस आने के लिए कहा जाए, लेकिन फिर कंपनी ने विचार किया कि वापस लौटने की प्रक्रिया को फ्लेक्सिबल रखा जाए और ऑफिस स्पेस को एक्सपेंड किया जाए। ऑफिस स्पेस को इसके लिए मॉडिफाई किया गया है। 

कर्मचारियों के डेस्क को बदला गया है, उनकी जगह ज्यादा राउंड टेबल लगाई गई हैं जिसमें ज्यादा लोगों के लिए जगह हो। प्राइवेट मीटिंग के लिए वर्कस्टेशन को फोनबूथ का रूप दिया गया है। इसके अलावा भी कई और ऐसे बदलाव किए गए हैं जो कर्मचारियों को ऑफिस में आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कंपनी अगले पांच सालों में 20 हजार से ज्यादा कर्मचारी और भर्ती करने की योजना पर काम कर रही है। इसका हेडक्वार्टर उरूग्वे के मॉन्टेविडियो में है। पिछले साल ही कंपनी ने एक नया ऑफिस टांडिल में खोला था। यह लगातार अपने वर्कफोर्स और एरिया को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
  2. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  5. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  6. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  7. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  8. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  9. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  10. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »