Gemini AI एसिस्टेंट देगा यूजर्स को लॉकस्क्रीन से कॉल करने, मैसेज भेजने की सुविधा

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) वर्चुअल एसिस्टेंट Gemini AI एसिस्टेंट में कथित तौर पर नए फीचर्स मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2024 11:15 IST
ख़ास बातें
  • अब Gemini AI एसिस्टेंट में कथित तौर पर नए फीचर्स मिल रहे हैं।
  • Gemini एंड्रॉइड पर लॉक स्क्रीन से कॉल करने, मैसेज भेजने में मदद करेगा।
  • लॉक स्क्रीन मीनू पर Gemini में एक नया ऑप्शन कथित तौर पर नजर आया है।

Gemini AI

Photo Credit: Google

एंड्रॉइड स्मार्टफोन के लिए हाल ही में पेश किए गए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) वर्चुअल एसिस्टेंट Gemini AI एसिस्टेंट में कथित तौर पर नए फीचर्स मिल रहे हैं। इस साल की शुरुआत में पेश होने के बाद से लेकर अब तक फर्स्ट पार्टी और थर्ड पार्टी ऐप्स के साथ इंटीग्रेशन की कमी थी। इन महीनों में टेक दिग्गज ने कई एक्सटेंशन के साथ कुछ दिक्कतों को ठीक किया जो कई ऐप्स और फंक्शन तक एक्सेस का सपोर्ट करते हैं। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जेमिनी एंड्रॉइड डिवाइस पर लॉक स्क्रीन से कॉल करने और मैसेज भेजने में मदद करेगा। आइए Gemini AI पर नई सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Gemini Features


एंड्रॉइड अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, नए Gemini AI एसिस्टेंट फीचर्स को गूगल ऐप बीटा वर्जन 15.42.30.28.arm64 में देखा गया था। फीचर्स वर्तमान में नजर नहीं आ रहे हैं और एंड्रॉइड एप्लिकेशन पैकेज (APK) टियरडाउन प्रोसेस के दौरान पाया गया।
Advertisement

पब्लिकेशन ने फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। स्क्रीनशॉट के आधार पर Gemini की सेटिंग्स में लॉक स्क्रीन मीनू पर Gemini में एक नया ऑप्शन कथित तौर पर नजर आया है। इस नए ऑप्शन का टाइटल "मेक कॉल्स एंड सेंड मैसेज विदआउट अनलॉकिंग" है, जिसके बाद एक टॉगल स्विच है। अगर यूजर्स इस फंक्शन का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो कथित तौर पर इसे ऑन कर सकते हैं।

ध्यान देने वाली बात यह है कि वर्तमान में यूजर्स Google Assistant का इस्तेमाल करके अपना डिवाइस लॉक होने पर भी कॉल कर सकते हैं और मैसेज भेज सकते हैं। हालांकि, यह नया फीचर कथित तौर पर AI बेस्ड वर्चुअल एसिस्टेंट की क्षमता को भी बढ़ाता है। स्क्रीनशॉट के अनुसार, यूजर्स को निजी कंटेंट के साथ आने वाले मैसेज को देखने के लिए अभी भी डिवाइस को अनलॉक करना होगा।
Advertisement

इसके अलावा Google कथित तौर पर फ्लोटिंग जेमिनी टेक्स्ट फील्ड ओवरले में भी सुधार कर रहा है। शेयर किए गए अन्य स्क्रीनशॉट के आधार पर, नया इंटरफेस एक स्लिम टेक्स्ट बॉक्स है जिसमें दो अलग-अलग बॉक्स हैं जिनमें "आस्क अबाउट दिस पेज" और "समराइज दिस पेज" ऑप्शन हैं। यह नया डिजाइन कथित तौर पर बड़े फ्लोटिंग बॉक्स की जगह लेता है जो यूजर्स को वर्तमान में मिलता है।
Advertisement

पब्लिकेशन ने दावा किया कि Gemini एआई एसिस्टेंट के एक्सटेंशन पेज में भी कुछ बदलाव हो रहा है। सभी एक्सटेंशन को एक ही जगह पर दिखाने के बजाय नया डिजाइन कथित तौर पर एक्सटेंशन को कई कैटेगरी में अलग रखता है। कुछ कैटेगरी को कम्युनिकेशन, डिवाइस कंट्रोल, ट्रैवल, मीडिया और प्रोडक्टिविटी कहा जाता है। हालांकि, यह जानकारी नहीं है कि इन फीचर्स को यूजर्स के लिए कब पेश किया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  2. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  3. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  4. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  7. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  8. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  9. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  10. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.