Fujifilm X-T30 III डिजिटल कैमरा लॉन्च, 26.1MP सेंसर के साथ गजब फीचर्स, जानें कीमत

Fujifilm ने भारतीय बाजार में Fujifilm X-T30 III लॉन्च कर दिया है।

Fujifilm X-T30 III डिजिटल कैमरा लॉन्च, 26.1MP सेंसर के साथ गजब फीचर्स, जानें कीमत

Photo Credit: Fujifilm

Fujifilm X-T30 III में 26.1 मेगापिक्सल का X-Trans CMOS 4 सेंसर है।

ख़ास बातें
  • Fujifilm X-T30 III में 26.1 मेगापिक्सल का X-Trans CMOS 4 सेंसर है।
  • Fujifilm X-T30 III में डिजिटल इमेज स्टेबिलाइजेशन मिलता है।
  • Fujifilm X-T30 III में X-Processor 5 से लैस किया गया है।
विज्ञापन

Fujifilm ने भारतीय बाजार में Fujifilm X-T30 III लॉन्च कर दिया है। Fujifilm के इस कैमरा में X-Trans CMOS 4 सेंसर शामिल किया गया है। यह कैमरा 4K/60fps वीडियो और स्लो-मोशन कैप्चर के लिए 240fps तक 1080p रिकॉर्डिंग की सुविधा प्रदान करता है। यह कैमरा लाइटवेट बॉडी में स्टिल फोटोग्राफी कैपेसिटी और एडवांस वीडियो फीचर्स प्रदान करता है। यहां हम आपको Fujifilm X-T30 III के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Fujifilm X-T30 III Price

कीमत की बात की जाए तो Fujifilm X-T30 III के कैमरा बॉडी की शुरुआती कीमत 1,02,999 रुपये है। वहीं 13-33mm लेंस किट के साथ बंडल के तौर पर कीमत 1,19,999 रुपये है। यह कैमरा बिक्री के लिए भारत में ऑथोराइज्ड फुजीफिल्म रिटेलर्स पर उपलब्ध होगा।

Fujifilm X-T30 III Specifications

Fujifilm X-T30 III में 26.1 मेगापिक्सल का X-Trans CMOS 4 सेंसर दिया गया है। यह X-Processor 5 से लैस किया गया है जो कि तेज इमेज प्रोसेसिंग और बेहतर डायनामिक रेंज प्रदान करता है। यह कैमरा 10-बिट 4:2:2 कलर में 6.2K/30fps ओपन गेट वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करता है। इससे क्रिएटर्स पूरे सेंसर एरिया का उपयोग करके फुटेज कैप्चर कर सकते हैं और बाद में इसे अलग-अलग आस्पेक्ट रेशियो के लिए क्रॉप कर सकते हैं।

यह मिररलेस डिजिटल कैमरा 4K/60fps वीडियो और स्लो-मोशन कैप्चर के लिए 240fps तक 1080p रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करता है। इसमें स्टिल इमेज शूटिंग के लिए ISO 51200 और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए ISO 25600 की अधिकतम स्टैंडर्ड सेंसिटिविटी है। कैमरे में डिजिटल इमेज स्टेबिलाइजेशन है जो हैंडहेल्ड वीडियो रिकॉर्डिंग को बेहतर बनाता है। बैटरी और मेमोरी कार्ड समेत वजन लगभग 378 ग्राम है। इसमें सिग्नेचर सेंटर व्यूफाइंडर डिजाइन के साथ-साथ 1.62 मिलियन डॉट वाली टिल्टिंग एलसीडी डिस्प्ले भी है।

Fujifilm ने इस कैमरे में डिजिटल इमेज स्टेबिलाइजेशन है, जिससे हैंडहेल्ड वीडियो रिकॉर्डिंग बेहतर होती है। इस कैमरा का वजन (बैटरी और मेमोरी कार्ड समेत) करीबन 378 ग्राम है। इसमें सिग्नेचर सेंटर व्यूफाइंडर डिजाइन के साथ 1.62 मिलियन डॉट्स वाली टिल्टिंग एलसीडी डिस्प्ले भी है। XT-30 III में डेडिकेटेड फिल्म सिमुलेशन डायल है। यूजर्स टॉप प्लेट से ही REALA ACE और NOSTALGIC Neg समेत 20 कलर प्रोफाइल के बीच स्विच कर सकते हैं। यह मिररलेस कैमरा कस्टम फिल्म सिमुलेशन रेसिपी (FS1 से FS3) का भी सपोर्ट करता है। इससे पर्सनलाइज्ड कलर सेटिंग्स को सेव करना और जल्दी एक्सेस करना आसान हो जाता है।

X-T30 III में डीप लर्निंग के साथ AI-पावर्ड ऑटोफोकस है, जो इंसानों, जानवरों, पक्षियों, वाहनों, ड्रोन और कीड़ों जैसे सब्जेक्ट को पहचानने और ट्रैक करने में मदद करती है। यह फीचर फोटोग्राफी और वीडियो दोनों में सब्जेक्ट ट्रैकिंग की सटीकता को बेहतर करता है। इसमें ऑटोमैटिक सेटिंग्स पर तुरंत स्विच करने के लिए ऑटो मोड सेलेक्टर लीवर भी है। यह फोटो को तुरंत प्रिंट करने के लिए फुजीफिल्म के इंस्टैक्स लिंक प्रिंटर के साथ डायरेक्ट वायरलेस कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी करता है। इस कैमरा में NP-W126S लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। यह 6.2K 30fps पर वीडियो शूट करते हुए 45 मिनट तक का वीडियो रिकॉर्ड कर सकती है। स्टिल फोटोग्राफी के लिए बैटरी नॉर्मल मोड में 315 फ्रेम तक और इकोनॉमी मोड में 425 फ्रेम तक चल सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Fujifilm
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »