टूथब्रश से स्कूटर तक: क्या-क्या बेचती है Xiaomi

Xiaomi के ऐसे उत्पादों के बारे में जिनकी चर्चा भारत में कम है और ये यहां के बाज़ार में उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन कंपनी के उत्पादों की लोकप्रियता को देखते हुए भविष्य में ये उत्पाद भारतीय बाज़ार में दस्तक दे सकते हैं:

टूथब्रश से स्कूटर तक: क्या-क्या बेचती है Xiaomi
विज्ञापन
Xiaomi का नाम सुनते ही जो बात ज़ेहन में आती है, वह है 'स्मार्टफोन बनाने वाली ऐसी कंपनी, जिसने कम समय में भारतीय बाज़ार की नब्ज़ पहचानी।' भारत में भले ही शाओमी ने स्मार्टफोन के अलावा एकाध प्रोडक्ट उतारे हों लेकिन कंपनी के पास टेक उत्पादों की पूरी एक श्रृंखला है। इनमें कई घरेलू टेक उत्पाद भी शामिल हैं जो आम प्रोडक्ट से कहीं ज्यादा 'स्मार्ट' माने जाते हैं। एक के बाद एक मिड-रेंज फोन उतारकर भारत में शाओमी ने सैमसंग को टक्कर देते हुए स्पेसिफिकेशन और फीचर के मामले में कोई बड़ी चूक नहीं की। नतीज़ा यह हुआ कि ऑनलाइन बाज़ार के साथ-साथ उसने ऑफलाइन मार्केट में भी अपना नाम स्थापित किया।

Xiaomi ने भारतीय बाज़ार में अपने स्मार्ट टीवी उतारे, जिन्हें 'सस्ता' और 'कम कीमत में बेहतर' होने के चलते ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला। साल 2010 में बनी इस कंपनी ने कम समय के भीतर अच्छा-ख़ासा नाम कमाया। आज हम चर्चा करेंगे Xiaomi के ऐसे उत्पादों के बारे में जिनकी चर्चा भारत में कम है और ये यहां के बाज़ार में उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन कंपनी के उत्पादों की लोकप्रियता को देखते हुए भविष्य में ये उत्पाद भारतीय बाज़ार में दस्तक दे सकते हैं:

 
xiaomi rice cooker

Xiaomi Rice Cooker

Xiaomi Rice Cooker

शाओमी का MiJia IH राइस कुकर इलेक्ट्रोमेग्नेटिक हीटिंग तकनीक से लैस होकर आता है। इसकी क्षमता 3 लीटर है। इसमें नॉन-स्टिक मटीरियल इस्तेमाल हुआ है और कंपनी के दावे के मुताबिक इसे साफ करना और भी आसान है। इसकी कीमत 565 चीनी युआन (5,900 रुपये) है।
 
toothbrush

Xiaomi Toothbrush

Xiaomi Oclean Electric Toothbrush

199 चीनी युआन (तकरीबन 2,000 रुपये) वाले इस टूथब्रश में 4 तरह की ब्रशिंग स्पीड दी गई है। यह स्पीड सेंसिटिव, सॉफ्ट, नॉर्मल और इंटेंस मोड पर काम करती है। इसके अलावा स्टैंडर्ड, व्हाइटनिंग और मसाज मोड इसमें यूज़र को मिलते हैं। टूथब्रश एक बार चार्ज होने के बाद 60 बार इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
 
baggage

Xiaomi Suitcase

Xiaomi 90 minutes suitcase

शाओमी की सूची में है लगेज और ट्रैवल के लिए भी विकल्प है। इस सूटकेस का वज़न ढाई किलो के करीब है। इसमें 36 लीटर का स्पेस है। सूटकेस 5 रंग वेरिएंट में आता है। यह पॉलीकार्बोनेट से बना है। कीमत है 418 चीनी युआन (4,400 रुपये)।
 
alarm clock

Xiaomi Alarm Clock

Xiaomi Alarm Clock

यह कंपनी की स्मार्ट म्यूज़िकल अलार्म घड़ी है, जिसकी कीमत 247 युआन (लगभग 2,600 रुपये) है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी है। 2600 एमएएच की बैटरी वाली यह घड़ी यूज़र को जगाने के साथ-साथ और भी बहुत से स्मार्ट फीचर से लैस है।
 
scooter

Xiaomi Scooter

Xiaomi MiJia Electric Scooter

शाओमी का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बच्चों के मिनी स्कूटर की याद दिलाता है। लेकिन यह स्कूटर उनसे कहीं ज्यादा स्मार्ट है। इसकी कीमत 2300 युआन (तकरीबन 24,000 रुपये) है। इसमें फ्रंट और रियर में लाइट्स हैं। इसे स्मार्टफोन से कनेक्ट रखा जाना संभव है। यह यूज़र को बैटरी, रोटेशन स्पीड जैसी चीज़ें आसानी से बता देता है। साथ ही इसमें ब्लूटूथ सपोर्ट भी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »