फ्लिपकार्ट की बिग शॉपिंग डेज़ सेल में वनप्लस 3, आईफोन 6 समेत कई स्मार्टफोन पर मिलेगी छूट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2016 11:12 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट की बिग शॉपिंग डेज़ सेल मेंं वनप्लस 3 पर भारी छूट मिलेगी
  • यह सेल 18 से 21 दिसंबर तक चलेगी
  • फ्लिपकार्ट की सेल में कई स्मार्टफोन और दूसरे गैज़ेट पर ऑफर मिलेगा
ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट ने 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक बिग शॉपिंग डेज़ सेल आयोजित करने का ऐलान किया है। इस सेल में स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर छूट मिलेगी। अब कंपनी ने सेल में छूट के साथ मिलने वाले प्रोडक्ट की जानकारी साझा की है।

फ्लिपकार्ट ने स्नीक-पीक नाम से एक पेज में उन सभी प्रोडक्ट को लिस्ट किया है जिन पर बिग शॉपिंग डेज़ सेल में डिस्काउंट दिया जाएगा। इनमें सबसे ख़ास है वनप्लस 3 स्मार्टफोन- वनप्लस 3 को इसी साल 27,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। फ्लिपकार्ट द्वारा जारी एक टीज़र इमेज में इस स्मार्टफोन के सेल के दौरान 20,000 रुपये से कम में मिलने के संकेत मिले हैं। टीज़र इमेज में वनप्लस 3 की तस्वीर और नाम के साथ 1_,999 रुपये लिखा गया है। यानी फ्लिपकार्ट इस फोन पर 8,000 रुपये का डिस्काउंट दे सकती है। इस तस्वीर में सिर्फ सॉफ्ट गोल्ड वेरिएंट ही है और अभी यह स्पष्ट नहीं  है कि भारत में ग्रेफाइट वेरिएंट भी छूट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं।

वनप्लस 3 के अलावा फ्लिपकार्ट पर कई और प्रोडक्ट भी छूट के साथ उपलब्ध होंगे। इनमें मोटो ई3 पावर, आईफोन 6 (16 जीबी), लेनोवो वाइब के5 नोट, लेईको ले2, सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 और ऑन नेक्स्ट, मैकबुक प्रो, लेनोवो फैब 2, ऐप्पल वॉच, मोटो 360 (दूसरी जेनरेशन), सैमसंग गियर फिट 2, शाओमी मी 10000 एमएएच पावर बैंक, वू और माइक्रोमैक्स स्मार्ट टीवी समेत कई प्रोडक्ट छूट में मिलेंगे।
 

इसके अलावा फ्लिपकार्ट द्वारा एक्सचेंज ऑफर भी दिए जाने की उम्मीद है। इस बारे मे जल्द और जानकारी मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

बता दें कि ग्राहकों को बिग शॉपिंग डेज़ सेल में एसबीआई क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। फ्लिपकार्ट ने एक विन-विन ऑफर भी पेश किया है। कंपनी का दावा है कि इस ऑफर के तहत यूज़र को साइट पर मुफ्त शॉपिंग करने का ऑफर भी मिलेगा। इसके अलावा, सबसे ज्यादा खरीदारी करने वाले टॉप 10 ग्राहकों को यूरोप, श्री लंका, अंडमान, मॉरीशस या हिमाचल प्रदेश की एक हॉलीडे ट्रिप जीतने का मौका भी मिलेगा। इससे पहले फ्लिपकार्ट ने बिग शॉपिंग डेज़ सेल का आयोजन मई में किया था और उस समय ऐप्पल वॉच व सोनी प्लेस्टेशन 4 जैसे डिवाइस पर छूट मिली थी।
Advertisement

अगर आप पहली बार फ्लिपकार्ट पर खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो ध्यान रखें कि बिग शॉपिंग डेज़ सेल से पहले रजिस्ट्रेशन करा लें व अपना फोन नंबर वेरिफाई कर लें। फटाफट चेकआउट के लिए अपने कार्ड और एड्रेस की जानकारी पहले से भरकर रखें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.