• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Amazon और Flipkart सेल इस हफ्ते, इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट खरीदने से पहले ज़रूरी बातें

Amazon और Flipkart सेल इस हफ्ते, इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट खरीदने से पहले ज़रूरी बातें

यूं तो अधिकतर लोग इस बारे में जानते हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोग स्कैमर के जाल में पड़ जाते हैं। इन दोनों सेल के दौरान ऑनलाइन खरीदारी करते समय सुनिश्चित करें कि आप केवल आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए ही ऐसा करें।

Amazon और Flipkart सेल इस हफ्ते, इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट खरीदने से पहले ज़रूरी बातें

Amazon Prime Day और Flipkart Big Saving Days सेल 6 अगस्त से शुरू होगी

ख़ास बातें
  • Amazon में 6 अगस्त से शुरू होगी Prime Day 2020 सेल
  • इसी तारीख से Flipkart शुरू करेगी अपनी Big Saving Days सेल
  • इन सेल में फोन, लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर मिलेंगी डील्स
विज्ञापन
Amazon and Flipkart की बड़ी सेल इस हफ्ते के आखिर में शुरू होगी। दोनों ई-कॉमर्स दिग्गजों ने साल की अपनी पहली बड़ी बिक्री की घोषणा की है, और वे 6 अगस्त से शुरू होंगी। Amazon Prime Day 2020 और Flipakrt Big Saving Days सेल लोकप्रिय मोबाइल फोन, लैपटॉप, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर कई बड़े सौदे लेकर आएंगी। यूं तो अमेज़न और फ्लिपकार्ट दोनों ही अपनी ऑनलाइन सेल का ज़ोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं, लेकर यहां आपको भी डील्स का फायदा उठाने के लिए खुद को अच्छी तरह से तैयार करने की ज़रूरत है। इसके लिए आपको थोड़ी सी प्लानिंग करने की ज़रूरत है, जिसकी टिप्स हम आपको यहां देने जा रहे हैं।

इस हफ्ते अमेज़न प्राइम डे 2020 और फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल के दौरान सैकड़ों लोकप्रिय स्मार्टफोन, लैपटॉप, वियरबल्स और अन्य प्रोडक्ट्स की बिक्री होनी है। लेकिन कुछ बुनियादी नियमों का पालन करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है ताकि आप फाल्तू की डील्स पर पैसा बर्बाद न करें, खासकर जब आप महंगे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स खरीद रहे हों।
 

केवल आधिकारिक वेबसाइट और ऐप्स से ही करें खरीदारी

यह पॉइन्ट सबसे महत्वपूर्ण है। यूं तो अधिकतर लोग इस बारे में जानते हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोग स्कैमर के जाल में पड़ जाते हैं। जब आप इस हफ्ते Prime Day 2020 और Big Saving Days सेल के दौरान ऑनलाइन खरीदारी करेंगे, तो सुनिश्चित करें कि आप केवल आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए ही ऐसा करें।

याद रखें कि अमेज़न और फ्लिपकार्ट आपको कभी भी WhatsApp और अन्य मैसेजिंग ऐप्स के जरिए डील्स की जानकारी नहीं देता है। ये आम तौर पर घोटाले होते हैं, जो आपके क्रेडिट कार्ड की जानकारी को चुराने का मकसद रखते हैं।
 

सही सैलर चुनें

Amazon और Flipkart ऑनलाइन मार्केट है, जहां एक ही प्रोडक्ट को एक से अधिक रिटेलर बेचते हैं। यूं तो ज्यादातर प्रोडक्ट्स अमेज़न और फ्लिपकार्ट खुद बेचते हैं, लेकिन फिर भी कुछ आइटम्स थर्ड-पार्टी सैलर द्वारा भी बेचे जाते हैं। ऐसे में आपको खरीदारी से पहले सैलर और उसकी रेटिंग्स की जांच कर लेनी चाहिए। इसके अलावा उन सैलर को जितना हो सके बचें, जो बिल्कुल नए होते हैं।
 

प्रोडक्ट नया है या पुराना, इसकी जांच करें

यदि आप एक ऐसे प्रोडक्ट पर आते हैं जो एक बड़ी छूट के साथ लिस्टेड है, तो पुष्टि करें कि वह नया है या पुराना। इसकी जानकारी लिस्टिंग में दी होती है। दोनों ई-कॉमर्स साइट सभी रिफर्बिश्ड प्रोडक्ट्स को स्पष्ट रूप से लेबल करते हैं।

ऐसे मामले होते हैं जब कुछ लोग ऑनलाइन बिक्री के दौरान कुछ उत्पादों के पुराने मॉडल खरीद लेते हैं, केवल इसलिए कि छूट बहुत अच्छी थी।
 

गड़बड़ होने पर अमेज़न और फ्लिपकार्ट को कैसे संपर्क करें

कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने सावधान हैं, कभी-कभी गड़बड़ हो ही जाती है। यदि आपको इस हफ्ते किसी प्रकार की समस्या होती है, तो आपको पता होना चाहिए कि आपको कंपनी के ग्राहक सेवा तक कैसे पहुंचना है।

अमेज़न के मामले में, कंपनी हमेशा अपनी वेबसाइट के जरिए ग्राहकों को उन तक पहुंचने का विकल्प देती है। टॉप मेन्यू पर ग्राहक सेवा पर क्लिक करें, अगले पेज पर ग्राहक सेवा का चयन करें और हमसे संपर्क करें चुनें। उस प्रोडक्ट को चुनें, जिसके साथ आपको समस्याएं हैं। यहां आपको ऑनलाइन चैट करने का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा आप ईमेल भी छोड़ सकते हैं।

फ्लिपकार्ट के मामले में, आप बस उनके ट्विटर हैंडल पर उनसे संपर्क कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट अपनी वेबसाइट पर सपोर्ट विकल्प भी प्रदान करती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »