फ्लिपकार्ट 'बिग 10 सेल' 14 मई से होगी शुरू

फ्लिपकार्ट 'बिग 10 सेल' 14 मई से होगी शुरू
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट ने इस सेल के लिए एचडीएफसी के साथ साझेदारी की है
  • सैमसंग, ओप्पो, वीवो, लेनोवो सेल पार्टनर हैं
  • सेल के दौरान फ्लिपकार्ट भी कॉन्टेस्ट का आयोजन कर रही है
विज्ञापन
अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल के आखिरी दिन, फ्लिपकार्ट अपनी वेबसाइट और ऐप पर सेल कीशुरुआत करेगी फ्लिपकार्ट ने इस सेल को 'बिग 10 सेल' नाम दिया है, कंपनी का कहना है कि यह सेल कंपनी की दसवीं सालगिरह के मौके पर आयोजित की जा रही है। इस सेल में कई सारे ऑफर और डील मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा कई कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेना और मुफ्त खरीदारी करने का मौका मिलेगा।

बिग 10 सेल के लिए फ्लिपकार्ट ने एचडीएफसी के साथ हिस्सेदारी की है। एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर कैशबैक मिल सकता है। सैमसंग, ओप्पो, वीवो और लेनोवो इस सेल के लिए साझेदार हैं, इसलिए इन कंपनियों के स्मार्टफोन पर छूट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इंटरनेशनल ट्रिप और साइट पर मुफ्त खरीदारी करने का मौका भी होगा। हालांकि, अभी इन कॉन्टेस्ट की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

फ्लिपकार्ट पर सेल के दौरान हर घंटे मुफ्त वाउचर भी दिए जाएंगे। यह सेल 14 मई से 18 मई तक चलेगी। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक और एक्सेसरी सेल 15 मई से शुरू होगी। 10वीं सालगिरह के जश्न के मौके पर, फ्लिपकार्ट चुनिंदा प्रोडक्ट पर 10 ऑफर देगी। एक बार फिर बता दें कि, अभी इन सभी ऑफर, छूट और डील के बारे में जानकारी सीमित है।

हाल ही में ई-कॉमर्स साइट पर 4 मई को समर शॉपिंग डेज़ सेल खत्म हुई थी। इस ऑफर में इलेक्ट्रॉनिक सेगमेंट में मोबाइल, स्मार्टवॉच और टैबलेट पर छूट दी जा रही थी। आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस, गूगल पिक्सल, मोटो जी5 प्लस, मोटो एक्स प्ले, सैमसंग ऑन नेक्स्ट और सैमसंग ऑन8 जैसे स्मार्टफोन पर ऑफर दिए गए थे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart Big 10 Sale, Flipkart, Internet, Ecommerce
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  2. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  3. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  5. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  6. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  8. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  9. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »