• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • फ्लिपकार्ट सेलः आईफोन 7, सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट सहित कई फोन पर छूट

फ्लिपकार्ट सेलः आईफोन 7, सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट सहित कई फोन पर छूट

फ्लिपकार्ट सेलः आईफोन 7, सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट सहित कई फोन पर छूट
ख़ास बातें
  • डेबिट/क्रेडिट कार्ड के साथ पिक्सल फोन पर 10,000 रुपये की छूट मिल रही है
  • सैमसंग ऑन नेक्स्ट स्मार्टफोन 14,900 रुपये में उपलब्ध है
  • कुछ टैबलेट पर भी छूट मिल रही है
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट ने अपनी समर शॉपिंग डेज़ सेल की शुरुआत कर दी है। इस सेल में 2 मई से 4 मई तक कई सारे प्रोडक्ट पर ऑफर दिए जा रहे हैं। पहले दिन इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक सेक्शन में मोबाइल, स्मार्टवॉच और टैबलेट पर छूट दी जा रही है। फ्लिपकार्ट पर आज उपलब्ध डिस्काउंट ऑफर के बारे में जानें।
 

फ्लिपकार्ट सेल में मोबाइल पर ऑफर


फ्लिपकार्ट पर बजट, मिड-रेंज और प्रीमियम सेगमेंट के कई सारे स्मार्टफोन पर छूट मिल रही है। सबसे आकर्षक डील में उपलब्ध है- सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट, जो कि 18,490 रुपये से घटकर अब 14,900 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा 32 जीबी वेरिएंट पर 14,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। 64 जीबी वेरिएंट 16,900 रुपये में उपलब्ध है और इस पर 16,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है। सैमसंग ऑन8 स्मार्टफोन 13,490 रुपये में 16 जीबी स्टोरेज के साथ मिल रहा है जबकि 12,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है। सैमसंग ऑन5 स्मार्टफोन 6,990 रुपये में उपलब्ध है और इस डिवाइस पर 6,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। सैमसंग जे5-6 स्मार्टफोन 2,800 रुपये की छूट के साथ 10,490 रुपये में मिल रहा है। ओप्पो एफ3 प्लस स्मार्टफोन 30,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।  इस फोन पर 4,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर है। वहीं लेनोवो पी2 स्मार्टफोन 13,999 रुपये में उपलब्ध है।

इसके अलावा मोटो ज़ेड 64 जीबी वेरिएंट को 39,999 रुपये में लिस्ट किया गया है और इस फोन पर 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफऱ उपलब्ध है। जबकि मिड-रेंज मोटो एक्स प्ले की कीमत में भी बड़ी कटौती हुई है और यह फोन (32 जीबी वेरिएंट) 16,999 रुपये की जगह अब 11,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा मोटो जी5 प्लस (32 जीबी) 16,999 रुपये में उपलब्ध है और इस फोन पर 16,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है।
 
flipkart summer sale

बात करें प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी की तो, गूगल पिक्सल स्मार्टफोन को चुनिंगा क्रेडिट/डेबिट कार्ड के साथ खरीदने पर 10,000 रुपये की सीधी छूट मिल रही है। यानी पिक्सल स्मार्टफोन के 32 जीबी वेरिएंट को 57,000 रुपये की जगह 47,000 रुपये तक खरीदा जा सकता है। इसके अलावा सभी डेबिट/क्रेडिट कार्ड के साथ पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन पर 6,000 रुपये की सीधी छूट मिल रही है।

वीवो वी5 32 जीबी स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से 17,980 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 2,000 रुपये के अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर के साथ 17,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। ऐप्पल का आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के सभी वेरिएंट को एक स्पेशल ऑफर के तहत छूट में बेचा जा रहा है। आईफोन 7 का 32 जीबी वेरिएंट 47,999 रुपये जबकि 128 जीबी वेरिएंट आईफोन 7 प्लस की कीमत 70,899 रुपये है।

सोनी एक्स डुअल सिम स्मार्टफोन पर 15,000 रुपये की छूट मिल रही है। इस फोन का 64 जीबी वेरिएंट 23,990 रुपये में उपलब्ध है।

कुछ टैबलट पर भी ऑफर दिया जा रहा है। लेनोवो योगा 3 अब 14,990 रुपये में उपलब्ध है। लेनोवो योगा टैब 3 प्रो की कीमत अब 37,900 रुपये (एमआरपी 44,990 रुपये) है। ऐप्पल का नया आईपैड 1,000 रुपये की छूट के साथ 27,900 रुपये में मिल रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »