FIFA वर्ल्ड कप के केबल और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स की ओर से प्रसारण पर कोर्ट का बैन  

कोर्ट की ओर से लगाई गई अस्थायी रोक चार सप्ताह के लिए होगी। इस मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को की जाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 नवंबर 2022 15:00 IST
ख़ास बातें
  • Viacom 18 मीडिया की ओर से दायर की गई एक अपील पर यह आदेश दिया गया है
  • फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन कतर में हो रहा है
  • इस मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी

इस इवेंट का आयोजन 20 नवंबर से 18 दिसंबर तक होगा

दुनिया के सबसे लोकप्रिय फुटबॉल इवेंट FIFA वर्ल्ड कप के कतर में हो रहे मैचों की कुछ देशों में केबल और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स की ओर से प्रसारण पर मद्रास हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। Viacom 18 मीडिया की ओर से दायर की गई एक अपील पर यह आदेश दिया गया है। 

याचिकाकर्ता के इस प्रसारण पर रोक लगाने के निवेदन पर, जस्टिस  M Sundar ने कहा कि यह स्पोर्टिंग इवेंट के कॉपीराइट रखने वाले मालिक का अधिकार है। उनका कहना था, "याचिका में बताए गए प्रतिवादियों या किसी अन्य व्यक्ति या एंटिटी को FIFA वर्ल्ड कप में किसी भी तरीके से कॉपीराइट का उल्लंघन करने से रोकने का आदेश दिया जाता है, जिससे कॉपी करने, ट्रांसमिशन, कम्युनिकेशन, प्रदर्शित करने, रिलीज करने, दिखाने, स्ट्रीमिंग, अपलोडिंग और डाउनलोडिंग को रोका जा सके।" उनका कहना था कि अगर इसके लिए वेबसाइट्स या वेब पेजेज को ब्लॉक करने की जरूरत पड़ती है तो संबंधित अथॉरिटीज को ऐसा करना चाहिए। 
Advertisement

यह अस्थायी रोक चार सप्ताह के लिए होगी। इस मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को की जाएगी। याचिकाकर्ता ने बताया था कि उसे भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका में FIFA वर्ल्ड कप के लिए लाइसेंस और मीडिया राइट्स दिए हैं। इनमें एक्सक्लूसिव टीवी और रेडियो, मोबाइल ट्रांसमिशन राइट्स शामिल हैं। याचिका में कहा गया था कि कई केबल और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स गैर कानूनी तरीके से इन मैचों का प्रसारण, रिकॉर्डिंग और स्ट्रीमिंग कर रहे हैं। इससे याचिकाकर्ता को भारी नुकसान होगा। Viacom 18 मीडिया ने बताया था कि उसने फीफा वर्ल्ड कप के प्रसारण के एक्सक्लूसिव राइट्स के लिए बड़ा निवेश किया है।

इससे पहले  Viacom18 ने घोषणा की थी कि फुटबॉल वर्ल्ड कप के सभी मैच Jio Cinema पर लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे। इस दौरान दर्शकों को जियो सिनेमा पर फ्री में ये कंटेंट देखने को मिलेगा। Jio Cinema ऐप को सभी टेलीकॉम यूजर्स डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप एपल और एंड्रॉयड सभी डिवाइसेज के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा Voot पर  यह इवेंट ऑनलाइन देखा जा सकता है और Sports 10 और Sports 18 HD पर भी इसका प्रसारण किया जाएगा। इस इवेंट का आयोजन 20 नवंबर से 18 दिसंबर तक होगा। टूर्नामेंट 29 दिनों तक चलेगा। इसमें दुनिया की 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.