FBI ने दी यूजर्स को चेतावनी, फेक ऑनलाइन डॉक्यूमेंट कन्वर्टर्स चोरी कर रहे निजी डाटा

फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन ने कथित तौर पर फेक ऑनलाइन डॉक्यूमेंट कन्वर्टर्स के बारे में चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 मार्च 2025 18:02 IST
ख़ास बातें
  • FBI ने फेक ऑनलाइन डॉक्यूमेंट कन्वर्टर्स के बारे में चेतावनी दी है।
  • यूजर्स तेजी से इस साइबर सिक्योरिटी खतरे का शिकार बनते रहते हैं।
  • हैकर्स बैंकिंग जानकारीचुराने के लिए फेक वेबसाइट्स उपयोग कर रहे हैं।

Photo Credit: Pexels/Anna Tarazevich

फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (FBI) ने कथित तौर पर फेक ऑनलाइन डॉक्यूमेंट कन्वर्टर्स के बारे में चेतावनी दी है, जिससे पता चला है कि यूजर्स तेजी से इस साइबर सिक्योरिटी खतरे का शिकार बनते रहते हैं। एजेंसी ने जानकारी दी है कि कैसे हैकर्स बैंकिंग जानकारी और पासवर्ड समेत यूजर्स डाटा चुराने के लिए फेक वेबसाइट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें बताया गया है कि फ्रॉड, साइबर अटैक करने के लिए सर्च एल्गोरिदम का फायदा उठा रहे हैं।


हैकर्स कर रहे URL में हेरफेर: 


FBI के प्रवक्ता का हवाला देते हुए ब्लीपिंग कंप्यूटर ने कहा कि स्कैमर्स यूजर्स को धोखा देने के लिए चालाक रणनीति अपनाते हैं। FBI डेनवर के पब्लिक अफेयर्स ऑफिस विक्की मिगोया ने कहा कि "स्कैमर्स असली यूआरएल की नकल करने की कोशिश करते हैं, इसलिए सिर्फ एक अक्षर या 'CO' के बजाय 'INC' बदल देते हैं।" परेशानी सर्च इंजन एल्गोरिदम के वजह से बढ़ जाती है जो अक्सर सर्च पेज के टॉप पर पेड रिजल्ट डिस्प्ले करते हैं, जिनमें से कई फ्रॉड करने वाले हो सकते हैं।

मिगोया ने कहा कि "जो यूजर्स पहले सर्च इंजन में फ्री ऑनलाइन फाइल कन्वर्टर टाइप करते थे, उन पर खतरा है, क्योंकि अब रिजल्ट के लिए उपयोग किए जाने वाले एल्गोरिदम में अक्सर पेड रिजल्ट शामिल होते हैं, जिनसे फ्रॉड हो सकता है।"


Advertisement
FBI ने दी खतरे की चेतावनी:


रिपोर्ट में कहा गया है कि ये खतरे व्यक्तिगत नुकसान से बहुत बड़े हैं। साथ ही फेडरल इंवेस्टिगेटर्स का सुझाव है कि फाइल कन्वर्टर का यह तरीका आयोवा बेस्ड मीडिया कंपनी पर फरवरी में हुए रैनसमवेयर हमले के पीछे हो सकता है, जिससे पता चलता है कि ये आम स्कैम बड़े संस्थानों को खतरा पहुंचा सकते हैं।


कैसे करें फेक और फ्रॉड वेबसाइट की पहचान: 


Advertisement
FBI ने इस बात पर जोर दिया कि जागरुकता और शिक्षा सबसे अच्छा बचाव है। सिक्योरिटी एक्सपर्ट यूजर्स को सलाह देते हैं कि किसी भी ऑनलाइन कंवर्जन टूल का उपयोग करने से पहले यूआरएल को ठीक से वेरिफाई करना चाहिए। सर्च रिजल्ट के टॉप पर नजर आने वाले फ्री ऐड से बचें। किसी भी फाइल कंवर्जन सर्विस का उपयोग करने से पहले रिसर्च करें और रिव्यू चेक करें। ऑनलाइन डॉक्यूमेंट कनवर्टर से पूरी तरह बचें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.