एक और इलेक्ट्रिक व्‍हीकल की बैटरी में विस्‍फोट, चार्ज करते ही हुआ धमाका!

पिछले महीने ऐसे ही एक घटनाक्रम में 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी और उसके परिवार के तीन लोग जल गए थे।

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 10 मई 2022 16:01 IST
ख़ास बातें
  • मामला तेलंगाना के करीमनगर जिले के रामादुगु मंडल का है
  • घटना रविवार की रात रामचंद्रपुर गांव में हुई
  • इलेक्ट्रिक स्‍कूटर को चार्ज में लगाते ही विस्‍फोट हो गया

इलेक्ट्रिक व्‍हीकल के मालिक ने टू व्‍हीलर को चार्ज करने के लिए अपने घर के बाहर रखा, तभी उसकी बैटरी में अचानक विस्फोट हो गया।

इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर्स में बैटरी से जुड़ी समस्‍याएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला तेलंगाना के करीमनगर जिले के रामादुगु मंडल से सामने आया है। यहां एक इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर को चार्ज करते समय उसमें विस्फोट हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की रात रामचंद्रपुर गांव में हुई, जब इलेक्ट्रिक व्‍हीकल के मालिक ने टू व्‍हीलर को चार्ज करने के लिए अपने घर के बाहर रखा, तभी उसकी बैटरी में अचानक विस्फोट हो गया। विस्‍फोट के बाद व्‍हीकल का कुछ हिस्‍सा जल गया। पुलिस ने कहा है कि उसे अब तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।

पिछले महीने ऐसे ही एक घटनाक्रम में 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी और उसके परिवार के तीन लोग जल गए थे। यह वाकया निजामाबाद जिले में सामने आया था, जहां एक घर के अंदर इलेक्ट्रिक स्‍कूटर की बैटरी में विस्‍फोट हो गया था। 

इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर्स में लग रही आग की घटनाओं के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कंपनियों से सभी डिफेक्‍टेड व्‍हीकल्‍स को रिकॉल करने के लिए कहा था। इसके कुछ दिनों बाद ये घटनाएं सामने आई हैं। बीते दिनों रायसीना डायलॉग्‍स में केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि सुरक्षा, सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और मानव जीवन के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। गडकरी ने यह भी कहा था कि मार्च-अप्रैल-मई में तापमान बढ़ता है, फिर EV बैटरी में कुछ समस्या होती है। उन्‍होंने इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर्स में लग रही आग पर तापमान को भी एक समस्‍या बताया था। 

उन्‍होंने कहा था कि सरकार, इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स को लोकप्रिय बनाना चाहती है। गडकरी के मुताबिक, ईवी उद्योग अभी शुरू हुआ है। हम कोई बाधा नहीं डालना चाहते, लेकिन सुरक्षा सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और इंसान के जीवन के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।
Advertisement

पिछले हफ्ते उन्‍होंने कहा था कि लापरवाही करने वाली कंपनियों को दंडित किया जाएगा और सभी डिफेक्‍टिव व्‍हीकल्‍स को वापस बुलाने का आदेश एक एक्‍सपर्ट पैनल की रिपोर्ट के बाद दिया जाएगा। गौरतलब है कि मामले की जांच के लिए एक कमिटी बनाई गई है। यह मामला ओला इलेक्ट्रिक के स्‍कूटर में आग लगने के बाद सुर्खियों में आया था। सोशल मीडिया में ओला इलेक्ट्रिक के ज‍लते हुए स्‍कूटर का वीडियो काफी वायरल हुआ था।  
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  4. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  6. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  7. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  8. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  9. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.