Ethereum की कीमत पकड़ रही है रफ्तार, Bitcoin भी लगा रहा है दम

इथेरियम ने सोमवार को 8 प्रतिशत तक की बढोत्तरी दर्ज की। सोमवार को इसकी वैल्यू 8 प्रतिशत मजबूत होने के बाद $2,587 (लगभग 1.88 लाख रुपये) पर पहुंच गई।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 जून 2021 17:35 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन ने 3.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।
  • क्रिप्टो बाजार पर लगातार बढते रेगुलेटरी दबाव का दिख रहा असर
  • इथेरियम की कीमत $2,587 (लगभग 1.88 लाख रुपये) पर पहुंच गई है

इथेरियम अपने सामान्य ट्रेडिंग स्तर से 40 प्रतिशत कम की दर पर ट्रेड कर रहा है

मई महीने के दूसरे पखवाड़े में क्रिप्टोकरेंसी बाजार में भारी उथल पुथल देखने को मिली। अब इस बाजार में स्थिरता आनी शुरू हो गई है। यही कारण है कि इथेरियम ने सोमवार को 8 प्रतिशत तक की बढोत्तरी दर्ज की। सोमवार को इसकी वैल्यू 8 प्रतिशत मजबूत होने के बाद $2,587 (लगभग 1.88 लाख रुपये) पर पहुंच गई। हालांकि कीमत में बढ़ोत्तरी अवश्य हुई मगर फिर भी इसकी रिकॉर्ड ऊंचाई की कीमत $4,300 (लगभग 3.12 लाख रुपये) से यह कीमत 40 प्रतिशत कम ही रही। 

सांय के समय 5:23 बजे (IST) यह क्रिप्टोकरेंसी $2,565.69 (लगभग 1.8 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। वहीं विश्व की सबसे बड़ी डिजिटल करेंसी और इथेरियम की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी बिटकॉइन ने भी 3.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और यह $36,977 (लगभग 26.8 लाख रुपये) पर पहुंच गई। 

यद्दपि बिटकॉइन की कीमत पिछले दिनों मंदी के दौर में भी कम परिवर्तनशील रही है मगर मई महीने में यह 35 प्रतिशत कम रही। इसका कारण इस बाजार पर रेगुलेटरी दबाव का बढ़ना भी है। 

25 मई के सप्ताहांत में लेटेस्ट पोजिशनिंग डेटा ने यह पुष्टि कर दी कि पिछले सप्ताह की तुलना में नेट शॉर्ट पोजीशन दोगुनी हुई हैं। मगर ये नेट शॉर्ट मार्च महीने के बाद का सबसे छोटा नेट शॉर्ट है। चीन ने पिछले दिनों ही क्रिप्टो की माइनिंग गतिविधियों पर रोक लगा दी थी। इसी कड़ी में बाजार को लेकर सबसे ताजा बयान बैंक ऑफ जापान के गवर्नर हारूहिको कुरोडा का आया जिन्होंने कहा कि यह व्यापार अधिकतर समय जोखिम भरा ही रहा। 
Advertisement

फिलहाल बिटकॉइन अपनी अब तक की देखी गई रिकॉर्ड ऊंचाई से आधी कीमत पर ही ट्रेड कर रहा है। फरवरी महीने में यह क्रिप्टोकरेंसी जिस स्तर पर ट्रेड कर रही थी वर्तमान में भी उसी स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि अप्रैल महीने में इसका रिकॉर्ड स्तर $65,000 (लगभग 47.2 लाख रुपये) पर था। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bitcoin Price, Ethereum, Ethereum vs Bitcoin

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  2. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  7. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  8. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  9. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.