EPF Changes 2025: PF ट्रांसफर से लेकर विड्रॉल तक, ये 10 नए नियम जानना बेहद जरूरी

EPFO ने 2025 में PF ट्रांसफर, विड्रॉल, पेंशन और डिजिटल सर्विसेज से जुड़े कई नियमों में बड़े बदलाव किए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2025 11:14 IST
ख़ास बातें
  • EPFO ने 2025 में PF से जुड़े कई नियमों में बदलाव किए
  • Passbook Lite और Annexure K से डिजिटल एक्सेस हुआ आसान
  • PF विड्रॉल, ट्रांसफर और पेंशन नियमों में बड़े अपडेट

Photo Credit: Pixabay

2025 में Employees' Provident Fund Organisation यानी EPFO से जुड़े नियमों में कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जिनका सीधा असर नौकरीपेशा लोगों और पेंशनर्स पर पड़ेगा। इन बदलावों का मकसद PF से जुड़े कई प्रोसेस को आसान बनाना, डिजिटल एक्सेस बढ़ाना और क्लेम व सेटलमेंट में लगने वाला समय कम करना है। पासबुक देखने से लेकर PF ट्रांसफर, विड्रॉल नियम, पेंशन पेमेंट और पुराने पेनल्टी मामलों तक, लगभग हर अहम हिस्से में अपडेट देखने को मिला है। अगर आप नौकरी बदलते हैं, PF निकालने की योजना बना रहे हैं या पेंशन से जुड़े हैं, तो 2025 के ये EPF बदलाव आपके लिए जानना बेहद जरूरी है।

Passbook Lite क्या है और क्यों अहम है

EPFO ने Passbook Lite फीचर शुरू किया है, जिससे अब PF बैलेंस और लेनदेन की बेसिक जानकारी देखने के लिए अलग पासबुक पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं रहेगी। मेंबर पोर्टल पर ही एक सिंपल स्नैपशॉट मिल जाएगा, जिससे PF स्टेटस जल्दी और आसानी से चेक किया जा सकता है।

Advertisement

नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर हुआ आसान

15 जनवरी 2025 से PF ट्रांसफर की प्रक्रिया को सरल कर दिया गया है। कई मामलों में अब पुराने या नए एम्प्लॉयर के अप्रूवल की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे जॉब स्विच करने वाले कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

PF विड्रॉल के नियम अब ज्यादा आसान

EPFO ने विड्रॉल से जुड़े नियमों को रीवर्क किया है। अब मेंबर्स अपने एलिजिबल बैलेंस का 100 प्रतिशत तक निकाल सकते हैं, हालांकि कम से कम 25 प्रतिशत रकम अकाउंट में रखना जरूरी होगा। पहले मौजूद 13 कैटेगरी को घटाकर अब तीन ग्रुप्स में बांट दिया गया है, जिससे समझना आसान हो गया है।

Advertisement

आंशिक विड्रॉल के लिए सर्विस पीरियड कम

पहले जहां आंशिक PF विड्रॉल के लिए लंबी सर्विस जरूरी होती थी, अब न्यूनतम सर्विस पीरियड को घटाकर 12 महीने कर दिया गया है। इससे नए कर्मचारियों को भी जरूरत पड़ने पर PF निकालने का ऑप्शन मिलेगा।

Advertisement

Annexure K अब सीधे डाउनलोड होगा

Annexure K यानी ट्रांसफर सर्टिफिकेट अब मेंबर पोर्टल से सीधे PDF में डाउनलोड किया जा सकता है। पहले इसके लिए PF ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे। यह डॉक्यूमेंट जॉब बदलते समय PF ट्रांसफर और सर्विस हिस्ट्री ट्रैक करने में मदद करता है।

क्लेम सेटलमेंट होगा तेज

EPFO ने अपने अप्रूवल सिस्टम में बदलाव किया है। अब ज्यादा अधिकार असिस्टेंट PF कमिश्नर और जूनियर अधिकारियों को दिए गए हैं, जिससे क्लेम प्रोसेसिंग और अप्रूवल में लगने वाला समय कम होने की उम्मीद है।

Advertisement

Employee Enrolment Scheme 2025 क्या है

यह स्कीम 1 नवंबर 2025 से लागू की गई है, जिसके तहत ऐसे कर्मचारियों को EPF में शामिल किया जा सकता है, जो 1 जुलाई 2017 से 31 अक्टूबर 2025 के बीच कवरेज से बाहर रह गए थे। घोषित अवधि के लिए कर्मचारी का PF योगदान माफ किया जाएगा, अगर पहले कटौती नहीं हुई थी।

Advertisement

नौकरी छूटने पर फुल विड्रॉल का इंतजार बढ़ा

EPF का पूरा पैसा निकालने के लिए अब 2 महीने की जगह 12 महीने का वेटिंग पीरियड तय किया गया है। वहीं EPS यानी पेंशन के फुल विड्रॉल के लिए यह अवधि 36 महीने कर दी गई है।

EPF ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय

सरकार ने FY 2024-25 के लिए EPF पर सालाना 8.25 प्रतिशत ब्याज दर तय की है। यह PF को रिटायरमेंट सेविंग के लिए एक स्टेबल और भरोसेमंद ऑप्शन बनाए रखती है।

Vishwas Scheme और CPPS का रोल

Vishwas Scheme के तहत पुराने PF पेनल्टी मामलों को कम दरों पर निपटाने का मौका दिया जा रहा है, ताकि लंबे समय से चल रहे डिस्प्यूट खत्म हो सकें। वहीं Centralised Pension Payment System के जरिए 1 जनवरी 2025 से पेंशन सीधे किसी भी बैंक अकाउंट में NPCI के जरिए क्रेडिट हो रही है, जिससे बैंक बदलने पर भी पेंशन में दिक्कत नहीं होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.