सिंगल चार्ज में 140 km चलती है यह इलेक्ट्रिक कैफे रेसर बाइक, बुकिंग शुरू

Enigma Cafe Racer की बुकिंग ऑफलाइन शुरू हुई है। इलेक्ट्रिक बाइक को कंपनी की डीलरशिप से बुक किया जा सकता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2021 17:28 IST
ख़ास बातें
  • Enigma Automobiles की Cafe Racer इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग शुरू
  • सिंगल चार्ज में देगी 140 किलोमीटर की रेंज
  • 136 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड पर भागती है

Enigma Automobiles Cafe Racer इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में 140 Km की रेंज देती है

भारतीय ईवी निर्माता Enigma Automobiles ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग शुरू होने की घोषणा की है। इस इलकेट्रिक बाइक का नाम Enigma Cafe Racer है और यह सिंगल चार्ज में 140 किलोमीटर की रेंज देती है। कंपनी क दावा है कि इसकी टॉप स्पीड 136 किलोमीटर प्रति घंटा है। फिलहाल इस बाइक की बुकिंग शुरू होने की बात की गई है, इसका लॉन्च किस तारीख को होगा, इसकी जानकारी शेयर नहीं की गई है। इसके अलावा, फिलहाल कीमत को लेकर भी पुष्टि नहीं कई गई है।

Enigma Cafe Racer की बुकिंग ऑफलाइन शुरू हुई है। इलेक्ट्रिक बाइक को कंपनी की डीलरशिप से बुक किया जा सकता है। इसके अलावा इस बाइक को ऑनलाइन भी बुक किया जा सकता है। बाइक को भारत में लॉन्च कब किया जाएगा, इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

Engima Cafe Racer युवाओं को खासा भा सकती है। यह दिखने में काफी मॉडर्न है और जैसा की इसके नाम से पता चलता है, यह कैफे रेसर स्टाइल के साथ आती है। इसमें सामने की ओर गोल हेडलैंप है के साथ एक टियरड्रॉप-शेप्ड फ्यूल टैंक मिलता है। वायर-स्पोक व्हील्स इसे सिग्नेचर कैफे-रेसर का लुक देते हैं और सीट भी सिंगल-पीस है।

इलेक्ट्रिक बाइक के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इसमें 5.6 kW के अधिकतम पावर आउटपुट वाली मोटर मिलती है, जिसकी बदौलत यह बाइक 136 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। इसमें मौजूद 72V 50 Ah LifePo4 (लिथियम फेरस फॉस्फेट) बैटरी पैक कंपनी के दावे अनुसार, सिटी मोड में लगभग 140 किलोमीटर की रेंज दे सकता है।

एक स्टैंडर्ड चार्जर के साथ Engima Cafe Racer का बैटरी पैक 3 घंटे में 0 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है, वहीं इसे पूरी तरह से चार्ज होने में चार घंटे का समय लगता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric bike, Electric Bike in India, Electric Bikes
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
  3. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Airtel की नई 5G सर्विस पर विवाद, सरकारी जांच के घेरे में मामला; क्या प्रीपेड यूजर्स पर पड़ेगा असर?
  5. अब ChatGPT बना देगा पूरा PowerPoint प्रेजेंटेशन, OpenAI ने लॉन्च किया नया फीचर
  6. 4 चट्टानें आज धरती से टकराने वाली हैं? NASA ने दिया एस्टरॉयड अलर्ट
  7. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. Xiaomi 17T भारत में होगा 4 जून को लॉन्च, जानें कैसे होंगे फीचर्स
  9. Facebook मैसेंजर पर कैसे करें सीक्रेट कन्वर्सेशन, कोई दूसरा नहीं देख पाएगा
  10. Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.