Elon Musk को फिर से झटका, SpaceX Starship रॉकेट टेस्टिंग के दौरान हुआ ब्लास्ट, देखें वीडियो

एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के रॉकेट में भयंकर ब्लास्ट हुआ।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जून 2025 17:24 IST
ख़ास बातें
  • Elon Musk की कंपनी SpaceX के रॉकेट में भयंकर ब्लास्ट हुआ।
  • बुधवार को स्टैटिक फायर टेस्ट के दौरान स्टारशिप रॉकेट में ब्लास्ट हुआ।
  • यह घटना स्पेसक्राफ्ट के इंजन के रूटीन चेकअप के दौरान हुई।

SpaceX का स्टारशिप मिशन इंसानों को अंतरिक्ष में ले जाना आसान बनाएगा।

Photo Credit: SpaceX Blast

एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के रॉकेट में भयंकर ब्लास्ट हुआ। बुधवार को स्टैटिक फायर टेस्ट के दौरान स्टारशिप रॉकेट में ब्लास्ट हुआ तो यह अपनी फाइनल स्टेज में था। यह रॉकेट आज लॉन्च होने वाला था। सोशल मीडिया पर विस्फोट का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक रूटीन इंजन टेस्टिंग के दौरान स्पेसक्राफ्ट के बेस में एक भयंकर विस्फोट हुआ। अधिकारियों ने विस्फोट की पुष्टि करते हुए बताया कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। स्पेसएक्स ने ऑफिशियल स्तर पर बताया कि फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है और इससे कोई खतरा नहीं है और हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे बचाव कार्य जारी रहने तक उस क्षेत्र में न जाएं। यहां हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

यह घटना स्पेसक्राफ्ट के इंजन के रूटीन चेकअप के दौरान हुई। फुटेज में रॉकेट के बेस से एक बड़ा विस्फोट हुआ, जिससे आसपास का इलाके में आग और धुआं फैल जाता है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं कि जब एलन मस्क की कंपनी में ऐसा कोई विस्फोट हुआ। इससे पहले भी SpaceX के स्टारशिप लॉन्च सिस्टम को एक बड़ा झटका लगा था, जिसमें सुपर हैवी बूस्टर और स्टारशिप SpaceX दोनों एक टेस्ट फ्लाइट के दौरान विस्फोट हुए थे। यह तीसरी बार है जब एलन मस्क की कंपनी को ऐसी शिकस्त का सामना करना पड़ा।
 
यह बिना चालक दल वाला मिशन है, जिसमें करीब 400 फुट ऊंचे स्टैक्ड रॉकेट की यह नौवीं टेस्ट फ्लाइट थी। इससे पहले जनवरी और मार्च में इसी प्रकार की खामियों का सामना करना पड़ा था। Starship सिस्टम को पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा पर और मंगल पर कार्गो और इंसानों को ले जाने के लिए तैयार किया गया था जो कि फिलहाल मस्क के स्पेस मिशन में सबसे अहम बना हुआ है।

SpaceX की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर एक लाइवस्ट्रीम के अनुसार, पहले फेज के सुपर हैवी बूस्टर में लॉन्च के तुरंत बाद विस्फोट हो गया। दूसरे फेज के Starship में फ्लाइन के दौरान एक फ्यूल का रिसाव हुआ, फिर कंट्रोल से बाहर हो गया और वापसी के दौरान फट गया। अब तक सफलता न मिलने के बाद भी SpaceX लगातार टेस्टिंग कर रहा है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, SpaceX, Starship, Elon Musk Rocket Blast, Blast

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.