Dogecoin क्रिप्टोकरंसी हुई बेदम! रिकॉर्ड रैली के बाद कीमत में भारी गिरावट

एक रिकॉर्ड रैली में नई ऊंचाई छूने के बाद Dogecoin फिर से नीचे आ गया है। इस कॉइन की कीमत Elon Musk जैसे उत्साही लोगों द्वारा प्रभावित हो रही थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2021 11:44 IST
ख़ास बातें
  • रिकॉर्ड रैली के बाद Dogecoin की कीमत में आया था भारी उछाल
  • 16 रुपये तक आ चुकी है फिलहाल इस क्रिप्टोकरंसी की कीमत
  • Elon Musk की सोशल मीडिया गतिविधियों से प्रभावित रही है ये करंसी

रिकॉर्ड रैली में उछाल खाने के बाद Dogecoin की कीमत $0.45 (लगभग 35 रुपये) तक पहुंच गयी थी।

Dogecoin की वैल्यू एक बार फिर से कमजोर पड़ने लगी है। एक रिकॉर्ड रैली में नई ऊंचाई छूने के बाद यह फिर से नीचे आ गया है। इस कॉइन की कीमत Elon Musk जैसे उत्साही लोगों द्वारा प्रभावित हो रही थी। इन्होंने इस डॉग थीम क्रिप्टोकरेंसी को सपोर्ट करते हुए एक नई ऊंचाई तक पहुंचा दिया था। इस क्रिप्टोकरंसी की वैल्यू 16 अप्रैल को $0.45 (लगभग 35 रुपये) तक पहुंच गयी थी।

उसके बाद से इसकी कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। यह 21 अप्रैल से कम होना शुरू हो गई थी। इससे एक दिन पहले Dogecoin फैन्स ने Doge Day मनाया था। उन्होंने इसके लिए DogeDay व DogeDay420 जैसे हैशटैग भी प्रयोग किए थे। कीमत में उछाल लाने के लिए बहुत से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मीम, मैसेज आदि पोस्ट किए गए। शुक्रवार को खबर लिखने तक Dogecoin की कीमत मात्र 16 रुपये तक आ चुकी थी। Dogecoin का उदय Tesla और SpaceX CEO, Elon Musk द्वारा बहुत प्रभावित हुआ। इनके ट्विट्स ने इस क्रिप्टोकरंसी की कीमत में बहुत बढोत्तरी की थी।

15 अप्रैल को Musk ने Dog Barking At The Moon के टैग के साथ सन् 1926 की एक पेंटिंग की फोटो ट्विट की। यह स्पेनिश आर्टिस्ट द्वारा बनाई गई थी। Musk ने इसका शीर्षक Dog Barking At The Moon से बदल कर Doge barking at the moon कर दिया। जिसका सीधा इशारा इस क्रिप्टोकरंसी की ओर था। इसी वजह से Dogecoin को अब तक का सबसे ऊंचा उछाल मिला। मगर जब से इसकी कीमतों में गिरावट शुरू हुई है तब से Musk ने इसके बारे में कुछ भी ट्विट नहीं किया है। फरवरी महीने में Musk के ट्विट्स की शृंखला ने Dogecoin की कीमत में बेतहाशा वृद्धि की। सबसे पहले उन्होंने चांद की तरफ जाते हुए एक रॉकेट की फोटो ट्विट की। साथ में एक ट्विट में केवल एक ही शब्द लिखा- “Doge”

Musk ने Rafiki के Lion King इमेज के अपने संस्करण को Pride Rock पर एक बच्चे Simba को पकड़े हुए पोस्ट किया। उन्होंने mandrill-shaman के चेहरे को अपने चेहरे से बदल दिया और शेर के बच्चे के चेहरे को Dogecoin लोगो से बदल दिया। यह लोगो जापानी ब्रीड के कुत्ते Shiba Inu को लेकर बनाया गया है।
Advertisement

मस्क यहां तक ही नहीं रुके। उसके बाद उन्होंने इससे संबंधित दो पोस्ट और भी की। उन्होंने लिखा- “Dogecoin is the people's crypto,” (Dogecoin आमजन की क्रिप्टो है)। उसके बाद उनका एक और ट्विट आया- “No highs, no lows, only Doge” मस्क के अलावा रैपर Snoop Dogg और Kiss singer Gene Simmons ने भी Dogecoin को सहारा दिया है। फरवरी में ही Snoop Dogg ने Musk को अपनी एक एल्बम की पैरोडी ट्विट की और उसके लिए लिखा- ‘Snoop Doge'
Advertisement

Simmons ने फरवरी में ही एक ट्विट के जरिए अपने फॉलोअर्स को बताया था कि उन्होंने Dogecoin में एक बड़ी पोजीशन खरीद ली है। एक और ट्विट में उन्होंने लिखा- 'चांद की ओर' (इसमें एक फोटो लगाई गयी थी जिसमें Musk इस क्रिप्टोकरंसी को ऊपर धकेलते हुए दिखाए गए थे)।

Dogecoin तकनीकी विशेषज्ञ Billy Markus और Jackson Palmer के दिमाग की उपज थी। इन्होंने इसे एक मजाक के रूप में परंपरागत बैंकिंग के लिए 2013 में एक फीस के तौर पर शुरू किया था। उस वक्त यह $0.000232 (लगभग 0.017 रुपये) की कीमत पर ट्रेड कर रहा था।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
संबंधित ख़बरें
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.