X (पहले Twitter) ने भारत में बैन किए 2 लाख से ज्यादा अकाउंट! जानें वजह

नए IT नियम 2021 के अनुसार, 50 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर रखने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अपनी मासिक कम्पलायंस रिपोर्ट पेश करनी होगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 नवंबर 2023 13:56 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने अक्टूबर में 2,37,339 अकाउंट्स को भारत में बैन किया है।
  • कंपनी के शिकायत पोर्टल पर यूजर्स की ओर से 3229 शिकायतें दर्ज हुईं।
  • X ने भारत में अगस्त के महीने में 5,57,764 अकाउंट्स को बैन कर दिया था।

इससे पहले X ने भारत में अगस्त के महीने में 5,57,764 अकाउंट्स को बैन कर दिया था।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) ने भारत में बीते महीने 2 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बैन कर दिया है। इनमें से ढाई हजार से ज्यादा अकाउंट्स ऐसे थे जो कि आतंकवाद को बढ़ावा देने के चलते बैन किए गए हैं। कंपनी ने ये अकाउंट्स आईटी नियम 2021 का पालन करते हुए बैन किए हैं। कंपनी को भारतीय यूजर्स की ओर से भी संदिग्ध अकाउंट्स को लेकर शिकायतें मिली थीं। कहा गया है कि 3,229 शिकायतें कंपनी को बताई गई अवधि के दौरान मिलीं। 

एलन मस्क के स्वामित्व वाली माइक्रोब्लॉगिंग साइट X समय समय पर संदिग्ध अकाउंट्स को बैन करती रहती है। कंपनी ने अक्टूबर में 2,37,339 अकाउंट्स को भारत में बैन किया है। इनमें से 2755 अकाउंट्स ऐसे थे जो आतंकवाद को बढ़ावा देने का काम कर रहे थे। कंपनी ने अपनी मंथली रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। कंपनी के शिकायत पोर्टल पर यूजर्स की ओर से 3229 शिकायतें दर्ज हुईं। इसके अलावा X की ओर से 78 ऐसी शिकायतों पर एक्शन लिया गया जिसमें अकाउंट को सस्पेंड करने की अपील की गई थी। 

इससे पहले X ने भारत में अगस्त के महीने में 5,57,764 अकाउंट्स को बैन कर दिया था। ये अकाउंट 26 अगस्त से लेकर 25 सितंबर के बीच के समय में बैन किए गए थे। इस दौरान भी कंपनी की ओर से बताया गया था कि 1675 अकाउंट्स को इसलिए बैन किया गया क्योंकि ये आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे। 

नए IT नियम 2021 के अनुसार, 50 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर रखने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अपनी मासिक कम्पलायंस रिपोर्ट पेश करनी होगी। इस रिपोर्ट में प्लेटफॉर्म को ब्यौर देना होगा कि यूजर्स की सुरक्षा को बनाए रखने और प्लेटफॉर्म को साफ-सुथरे रूप से चलाने के लिए कंपनी ने क्या एक्शन लिया, कितनी शिकायतें मिलीं, और कितनी शिकायतों पर कार्रवाई की गई। 
Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ी अन्य खबरों की बात करें तो हाल ही में एक रिपोर्ट में सामने आया था कि X पर माइक्रोब्लॉगिंग करना फ्री नहीं रहेगा। प्लेटफॉर्म यूजर्स से सालाना फीस वसूलने की योजना बना रहा है। एक्स ने कहा है कि वह एक नए सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत यूजर्स से हर साल 1 डॉलर फीस वसूलने जा रही है। यह फीस कंटेंट पोस्‍ट करने, रिप्‍लाई करने, लाइक्‍स और रिपोस्‍ट के लिए देनी होगी। नए सब्‍सक्र‍िप्‍शन मॉडल को ‘नॉट ए बॉट' (Not A Bot) नाम दिया गया है। ट्विटर पर नया अकाउंट क्रिएट करने वालों को पैसे देने होंगे। जो यूजर्स पैसे नहीं देंगे, वह सिर्फ कंटेंट को पढ़ पाएंगे। एक्‍स का तर्क है कि ऐसा करके वह बॉट और स्‍पैमर्स से निपटना चाहती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.