Elon Musk से छिना दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति का खिताब, इस कारोबारी ने पीछे छोड़ा....

लग्जरी गुड्स बनाने वाली Moet Hennessy Louis Vuitton (LVMH) के चेयरमैन और CEO, Bernard Arnault ने मस्क को पीछे छोड़कर यह खिताब हासिल किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 जनवरी 2024 16:44 IST
ख़ास बातें
  • मस्क को 18 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है
  • उनकी नेटवर्थ घटकर 204.7 अरब डॉलर रह गई
  • टेस्ला एक कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है

पिछले सप्ताह मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर प्राइस में बड़ी गिरावट हुई थी

अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla के हेड, Elon Musk के पास दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति की पोजिशन नहीं रही है। लग्जरी गुड्स बनाने वाली Moet Hennessy Louis Vuitton (LVMH) के चेयरमैन और CEO, Bernard Arnault ने मस्क को पीछे छोड़कर यह खिताब हासिल किया है।  

Forbes की बिलिनेयर्स लिस्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह Arnault और उनकी फैमिली की नेटवर्थ 23.6 अरब डॉलर बढ़कर 207.6 अरब डॉलर पर पहुंच गई। मस्क को 18 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ और उनकी नेटवर्थ घटकर 204.7 अरब डॉलर रह गई। हालांकि, Bloomberg Billionaires Index में मस्क की दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति की पोजिशन बरकरार है। इस इंडेक्स के अनुसार, मस्क की नेटवर्थ 199 अरब डॉलर की है। इसके बाद बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon के चीफ,  Jeff Bezos (लगभग 184 अरब डॉलर) के साथ हैं। इस लिस्ट में Bernard Arnault का 183 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ तीसरा स्थान है। 

पिछले सप्ताह मस्क की इस वर्ष सेल्स कमजोर रहने की चेतावनी के बाद कंपनी के शेयर प्राइस में जोरदार गिरावट आई थी। इससे टेस्ला की मार्केट वैल्यू लगभग 80 अरब डॉलर घट गई थी। कंपनी के इनवेस्टर्स को डिमांड कमजोर रहने और चाइनीज ऑटोमोबाइल कंपनियों से टेस्ला को कड़ी टक्कर मिलने की आशंका है। 

मस्क ने कहा था कि टेस्ला एक कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस इलेक्ट्रिक कार को अमेरिका के टेक्सास में कंपनी की फैक्टरी में अगले वर्ष की दूसरी छमाही में बनाया जाएगा। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि इसका प्रोडक्शन बढ़ाने में मुश्किलें हो सकती हैं क्योंकि इसमें मॉडर्न टेक्नोलॉजी की जरूरत होगी। पिछले एक वर्ष से अधिक से EV इंडस्ट्री डिमांड धीमी होने से जूझ रही है। टेस्ला अगर प्राइसेज में कटौती करती है तो इससे इस सेगमेंट के स्टार्टअप्स और Ford जैसी ऑटोमोबाइल कंपनियों पर प्रेशर बढ़ेगा। मस्क का मानना है कि अगर चाइनीज ऑटोमोबाइल कंपनियों पर ट्रेड से जुड़ी बंदिशें नहीं लगाई गई तो वे ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए खतरा बन सकती हैं। टेस्ला को चीन की BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है। मशहूर इनवेस्टर Warren Buffett की फंडिंग वाली BYD अपनी कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक कारों के दम पर पिछले तिमाही में टेस्ला को पीछे छोड़कर EV की बिक्री करने वाली कंपनी बन गई थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.