Twitter सीईओ पराग अग्रवाल का जाना तय, Elon Musk ने खोज लिया ट्विटर का नया CEO: रिपोर्ट

ट्विटर के सीईओ भारतीय मूल के पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) हैं। अग्रवाल पिछले साल ट्विटर के सीईओ बने। इससे पहले ट्विटट के सीईओ के पद पर जैक डोर्सी (Jack Dorsey) थी, जिन्होंने इस पद पर 16 सालों तक काम किया था।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 3 मई 2022 15:50 IST
ख़ास बातें
  • Elon Musk ने बीते महीने माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदा है
  • ट्विटर के सीईओ भारतीय मूल के पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) हैं।
  • ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने कंपनी के कर्मचारियों के साथ मीटिंग की थी।

Elon Musk ने बीते महीने माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदा है।

Photo Credit: Twitter

टेस्ला (Tesla) के फाउंडर और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) ने बीते महीने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) को खरीदा है। ट्विटर की खरीद की डील 44 बिलियन डॉलर में तय हुई है और उसके बाद से ही लोग ट्विटर को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब यह सामने आ रहा है कि एलन मस्क ट्विटर के वर्तमान सीईओ को हटाकर अब नया सीईओ खोज रहे हैं। 

आपको बता दें कि वर्तमान में ट्विटर के सीईओ भारतीय मूल के पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) हैं। अग्रवाल पिछले साल ट्विटर के सीईओ बने और कंपनी की खरीद तक सीईओ के पद पर काबिज हैं। इससे पहले ट्विटट के सीईओ के पद पर जैक डोर्सी (Jack Dorsey) थी, जिन्होंने इस पद पर 16 सालों तक काम किया था।

 
 
ट्विटर से जैक डोर्सी के इस्तीफे के बाद कुछ महीने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब्जा करने वाले अग्रवाल को सर्वसम्मति से निदेशक मंडल द्वारा सीईओ के रूप में चुना गया था, बाद में उनके द्वारा बनाई गई कंपनी के साथ 16 साल बाद छोड़ दिया गया था।
Advertisement

समाचार एजेंसियों ने सोर्स का हवाला देते हुए बताया कि एलन मस्क ने सोशल मीडिया दिग्गज ट्विटर के लिए एक नया सीईओ बनाने जा रहे हैं। कई मौकों पर मस्क ने ट्विटर के मैनेजमेंट को लेकर विरोध जाहिर किया है। सूत्रों से पता चला है कि मस्क ने नए सीईओ का नाम भी तय कर लिया है, लेकिन फिलहाल सूत्रों ने नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
Advertisement

बीते शुक्रवार को ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने कंपनी के कर्मचारियों के साथ मीटिंग की थी। जहां कर्मचारियों ने काफी नाराजगी जाहिर की। कर्मचारियों ने टॉप मैनजमेंट से जवाब मांगा कि मैनेजमेंट ने एलन मस्क द्वारा कंपनी खरीदने के बाद जो कुछ भी बदलाव होने वाले हैं, उनके लिए क्या कदम उठा रहे हैं।

एलन मस्क कई बार Twitter की सेंसरशिप और मॉनिटरिंग पॉलिसी की आलोचना करते आए हैं। मस्क चाहते हैं कि ट्विटर एक फ्री स्पीच प्लेटफॉर्म बने। ऐसे में कंपनियों के कई कर्मचारियों को अपनी नौकरी पर खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। ट्विटर के कंटेंट फिल्टरिंग प्रोसेस और स्पीच और सिक्योरिटी पॉलिसी के टॉप एग्जीक्यूटिव की लगातार आलोचना करने के बाद मस्क ने मीटिंग की थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, Parag Agrawal, Twitter CEO

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  10. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.