460% बढ़ी भारत में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की सेल, Hero इलेक्ट्रिक नंबर-1, जानें Ola का प्रदर्शन

तेल की कीमतों में रोजाना हो रही बढ़ोतरी इस सेगमेंट को और आगे ले जा सकती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2022 18:28 IST
ख़ास बातें
  • ओकिनावा (Okinawa) दूसरे सबसे बड़े मैन्‍युफैक्‍चरर के रूप में सामने आया है
  • एम्पेयर (Ampere) तीसरे नंबर पर है, उसके बाद एथर एनर्जी है
  • टीवीएस और रिवोल्ट जैसे ब्रैंड भी टॉप 10 पोजिशन पर हैं

हीरो इलेक्ट्रिक ने वित्त वर्ष 2021 में 14,771 यूनिट्स बेची थीं, जो 2022 में बढ़कर 65,303 यूनिट्स हो गईं।

देश में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर का सेगमेंट इस वक्‍त हॉट बना हुआ है। पारंपरिक ब्रैंड्स के साथ ही स्‍टार्टअप्‍स के आने से इस कैटिगरी में अच्‍छा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है। इससे कस्‍टमर्स को फायदा हो रहा है, क्‍योंकि कीमतों में किसी ब्रैंड की मनमानी नहीं चल रही। आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2022 में 2 लाख 31 हजार 338 यूनिट्स की सेल के साथ इलेक्ट्रिक टू व्हीलर में अच्‍छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। स्‍टार्टअप्‍स बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिनके प्रभावित होकर कई और ब्रैंड इस कैटिगरी में आ रहे हैं। तेल की कीमतों में रोजाना हो रही बढ़ोतरी इस सेगमेंट को और आगे ले जा सकती है। बचत के लिहाज से बड़ी संख्‍या में लोग ई-स्‍कूटर की तरह रुख कर सकते हैं।      

rushlane की रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2022 में देश में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की कुल 2,31,338 यूनिट्स बिकीं, जो वित्त वर्ष 2021 में बेची गई 41,046 यूनिट्स की तुलना में 460 फीसदी ज्‍यादा है। बिक्री के मामले में हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric) सबसे आगे हैं। वित्त वर्ष 2021 में उसने 14,771 यूनिट्स बेची थीं, जो 2022 में बढ़कर 65,303 यूनिट्स हो गईं। हालांकि उसका मार्केट शेयर 35.99 फीसदी से घटकर 28.23 फीसदी रह गया है।  
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, ओकिनावा (Okinawa) दूसरे सबसे बड़े मैन्‍युफैक्‍चरर के रूप में सामने आया है। वित्त वर्ष 2021 में उसने 6,972 यूनिट्स बेची थीं और 2022 में यह बढ़कर 46,447 यूनिट हो गईं। उसका मार्केट शेयर 16.99 फीसदी से बढ़कर 20.08 फीसदी हो गया है। एम्पेयर (Ampere) तीसरे नंबर पर है। उसने 24648 यूनिट्स बेची हैं, जो वित्‍त वर्ष 2021 में 5903 थीं। एम्‍पेयर का मार्केट शेयर 10 फीसदी से ज्‍यादा हो गया है। 

एथर एनर्जी (Ather Energy ) चौथी पोजिशन पर है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 में 19,971 यूनिट्स सेल कीं, जो वित्त वर्ष 2021 में 4,401 यूनिट्स थीं। 
Advertisement

देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक टू व्हीलर OEM की लिस्‍ट में पुर (PUR) एनर्जी नंबर 5 पर है। इसने वित्त वर्ष 2022 में 14,862 यूनिट्स सेल की हैं और 6.42 फीसदी मार्केट शेयर अपने नाम किया है। 
Advertisement

बहरहाल, ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) छठी पोजिशन पर है। हाल में कंपनी इलेक्ट्रिक स्‍कूटर में आग लगने की वजह से सुर्खियों में है। वित्त वर्ष 2022 में ओला की सेल 14,371 यूनिट रही है। ओला के बाद टीवीएस और रिवोल्ट जैसे ब्रैंड हैं, जबकि बजाज ऑटो (Bajaj Auto) 10वें नंबर पर है। कंपनी ने वित्‍त वर्ष 2022 में 7,084 यूनिट्स बेचीं हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.