EKA ने भारत में लॉन्च की 200KW मोटर वाली EKA E9 इलेक्ट्रिक बस, जानें फीचर्स

यह पहली इलेक्ट्रिक बस है जिसमें स्ट्रीमलाइन्ड व्हीकल डिजाइन दिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2022 19:26 IST
ख़ास बातें
  • यह पहली इलेक्ट्रिक बस है जिसमें स्ट्रीमलाइन्ड व्हीकल डिजाइन दिया गया है।
  • बस में अधिकतम पावर और रेंज है।
  • कम्ब्शन इंजन वाली बसों की तुलना में इसकी टोटल कॉस्ट ऑफ ऑनरशिप कम है।

EKA E9 को पुणे में लॉन्च किया गया।

कमर्शियल इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी EKA ने शनिवार को अपनी पहली ई-बस (e-bus) E9 से पर्दा उठाया। इस इलेक्ट्रिक बस को महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे और उनके साथ सुधीर मेहता, जो EKA और पिन्नेकल इंडस्ट्रीज (Pinnacle Industries) के चेयरमेन हैं, ने पुणे ऑल्टरनेट फ्यूल कॉन्क्लेव (AFC) में पेश किया। EKA कंपनी  Pinnacle Industries की सहायक कंपनी है। 
 
महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट कॉर्पोरेशन (MIDC) और महाराष्ट्र पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (MPCB) ने इस कॉन्क्लेव को आयोजित किया था। इसमें मराठा चैम्बर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर भी शामिल रहा। 
Advertisement

एक प्रेस रिलीज के माध्यम से कंपनी ने बस के फीचर्स के बारे में जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि EKA E9 में 200KW की इलेक्ट्रिक मोटर है। यह अधिक तेज एक्सिलरेशन, अधिक होर्सपावर और ज्यादा ट्रैक्शन पावर देती है। इसके अलावा किसी भी तरह के रास्ते पर चलने के लिए 17 प्रतिशत ग्रेडिबिलिटी देती है। इसमें री-जेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। 

सुधीर मेहता ने कहा, कमर्शिअल व्हीकल्स, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इलेक्ट्रिफिकेशन, खासकर बस सेक्टर का, भारत की डीकार्बोनाइजेशन रणनीति की कुंजी है। Eka बसों को बेस्ट राइडिंग एक्सपीरियंस और कस्टमर्स के लिए बेस्ट रिटर्न देने के हिसाब से डिजाइन और ऑप्टिमाइज किया गया है। "नई EKA E9 के साथ हम क्लीन, एफिशिएंट और प्रोफिटेबल पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाते हैं। ताकि जो मार्केट्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर शिफ्ट होना चाहती हैं, उनकी डिमांड को पूरी किया जा सके। 
Advertisement

यह पहली इलेक्ट्रिक बस है जिसमें स्ट्रीमलाइन्ड व्हीकल डिजाइन दिया गया है। बस में अधिकतम पावर और रेंज है। वर्तमान में मौजूद इंटरनल कम्ब्शन इंजन वाली बसों की तुलना में इसकी टोटल कॉस्ट ऑफ ऑनरशिप (TCO) काफी कम है। यह अपने कस्टमर्स के लिए सबसे अधिक टिकाऊ और प्रोफिट देने वाले व्हीकल्स में से एक साबित होने वाली है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , EKA E9 Electric Bus, EKA E9 Features, EV, EV in India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.