Dyson HushJet Purifier Compact: एडवांस फिल्ट्रेशन टेक्नोलॉजी वाला एयर प्यूरीफायर भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Dyson HushJet Purifier Compact भारत में लॉन्च हुआ है। इसमें नई HushJet Nozzle टेक्नोलॉजी, 99.97% फिल्ट्रेशन, LCD डिस्प्ले और ऐप कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2025 18:50 IST
ख़ास बातें
  • Dyson HushJet Purifier Compact भारत में Rs 29,900 में लॉन्च
  • 99.97% पार्टिकल कैप्चर और 5 साल फिल्टर लाइफ
  • LCD डिस्प्ले, 24dB नॉइज और MyDyson ऐप सपोर्ट

Photo Credit: Dyson

Dyson ने भारत में अपना नया HushJet Purifier Compact लॉन्च कर दिया है, जो कॉम्पैक्ट डिजाइन, नई HushJet Entrainment Nozzle टेक्नोलॉजी और लंबी फिल्टर लाइफ के साथ आता है। यह पोर्टेबल एयर प्यूरीफायर इलेक्ट्रोस्टैटिक फिल्ट्रेशन को सपोर्ट करता है और कंपनी के मुताबिक 0.3 माइक्रोन जितने छोटे कणों को भी 99.97% तक कैप्चर कर सकता है। इसमें रियल-टाइम एयर क्वालिटी दिखाने के लिए एक LCD डिस्प्ले दिया गया है, साथ ही यह 24dB तक के लो नॉइज लेवल पर भी काम कर सकता है।

डिटेल्ड स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो Dyson ने अपनी नई स्टार-शेप्ड HushJet Entrainment Nozzle का इस्तेमाल किया है, जो पारंपरिक एयर मल्टीप्लायर टेक्नोलॉजी को रिप्लेस करता है। इसके साथ इलेक्ट्रोस्टैटिक फिल्ट्रेशन सिस्टम शामिल है, जो PM2.5, PM10, मोल्ड आदि और कुकिंग से निकलने वाले नाइट्रोजन डायऑक्साइड जैसे इंडोर पॉल्यूटेंट्स को पकड़ने के लिए बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि नया Dyson मॉडल 1076 sq ft तक के एरिया को कवर कर सकता है और इसे CADR 250 क्यूबिक मीटर प्रति घंटाकी रेटिंग मिली है।

Advertisement

वहीं, HushJet Purifier Compact में एक LCD डिस्प्ले है, जो रियल-टाइम एयर क्वालिटी और फिल्टर किए जा रहे पार्टिकल्स का स्टेटस दिखाता है। डिवाइस 24dB तक के लो नॉइज लेवल पर चल सकता है. खासकर Sleep Mode में। कंपनी के मुताबिक इसके सेंसर्स लगातार इनडोर एयर क्वालिटी मॉनिटर करते हैं और जरूरत पड़ने पर प्यूरीफायर की परफॉर्मेंस को खुद एडजस्ट कर देते हैं।

नए एयर प्यूरीफायर को MyDyson ऐप के साथ पेयर किया जा सकता है, जिसके जरिए यूजर एयर क्वालिटी ट्रैक कर सकते हैं, प्यूरीफिकेशन शेड्यूल सेट कर सकते हैं, फिल्टर लाइफ की नोटिफिकेशन पा सकते हैं और प्रोडक्ट सपोर्ट भी एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा, Amazon Alexa और Google Assistant सपोर्ट भी शामिल है।

कीमत की बात करें तो Dyson HushJet Purifier Compact का भारत में प्राइस 29,900 रुपये है। यह Black और Teal कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है और Dyson की वेबसाइट और देशभर के Dyson स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। इसमें पांच साल तक चलने वाला फिल्टर लाइफ भी दिया गया है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.