50 km रेंज वाला Ducati Pro-III इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, गजब तरीके से होता है स्टार्ट

Android और iOS दोनों पर उपलब्ध एक खास ऐप के जरिए स्कूटर के मालिक को Pro-III को कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 नवंबर 2021 11:15 IST
ख़ास बातें
  • Ducati Pro-III की ग्लोबल मार्केट में कीमत 799 यूरो (करीब 68,400 रुपये) है
  • Android और iOS दोनों पर उपलब्ध एक खास ऐप के जरिए होगा कंट्रोल
  • NFC टैग के जरिए होगा स्टार्ट

Ducati PRO-III इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 799 यूरो (करीब 68,400 रुपये) है

Ducati ने Pro-III इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter) पेश किया है, जो कंपनी की ओर से लाइनअप में एक और नया माइक्रो-मोबिलिटी प्रोडक्ट है। कंपनी का दावा है कि यह कई एडवांड टेक्नोलॉजी से लैस है। डुकाटी प्रो-III एक टोकन से लैस है, जो इस इलेक्ट्रिक व्हीकल के मालिक के डिस्प्ले के पास आते ही इस गाड़ी को अपने आप स्टार्ट कर देता है। डुकाटी का कहना है, यह सुनिश्चित करता है कि व्हीकल का उपयोग केवल उसी व्यक्ति द्वारा किया जा रहा हो, जिसके पास खास चिप है। ई-स्कूटर शुरू करने के लिए, आपको बस एनएफसी (NFC) टोकन को डिस्प्ले पर लाना है और "pass" साइन के आने का इंतजार करना है, और आप जाने के लिए तैयार हैं।

Ducati Pro-III में एक 350W क्षमता की मोटर और एक 468Wh क्षमता का बैटरी पैक लगाया गया है, जो कंपनी के दावे अनुसार, फुल चार्ज करने पर 50 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। बैटरी को करीब नौ घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric two-wheeler) की कीमत 799 यूरो (करीब 68,400 रुपये) है।
Advertisement

डुकाटी प्रो-III का 3.2 इंच का एलईडी डिस्प्ले कई कामों मैनेज करने में मदद कर सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में चार राइडिंग मोड हैं, जिसमें 6 किलोमीटर प्रति घंटा, 15 किलोमीटर प्रति घंटा, 20 किलोमीटर प्रति घंटा और 25 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकमत स्पीड मिलती है। इसमें यूएसबी पोर्ट मिलता है, जिससे स्मार्टफोन या इस तरह के अन्य डिवाइस को चलते-चलते चार्ज किया जा सकता है। Android और iOS दोनों पर उपलब्ध एक खास ऐप भी है, जो स्कूटर के मालिक को Pro-III को कंट्रोल करने की सुविधा देता है।

इस ऐप के जरिए चैट के जरिए रीयल-टाइम सपोर्ट भी उपलब्ध है। स्थिरता और आराम के लिए, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 10 इंच के एंटी-पंचर ट्यूबलेस टायर हैं। इसमें फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक और एलईडी लाइट्स हैं। फ्रेम मैग्नीशियम अलॉय धातु से बना है और व्हीकल का वज़न 100 किलोग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.