80 km रेंज वाली Ducati Futa इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

Ducati Futa इलेक्ट्रिक साइकिल (Electric cycle) को चार साइज़ में लॉन्च किया गया है, और इसकी कीमत €7,690 (लगभग 6.5 लाख रुपये) से शुरू होती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 मार्च 2022 17:51 IST
ख़ास बातें
  • Ducati Futa इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमत €7,690 (लगभग 6.5 लाख रुपये) है
  • इसके लिमिटेड एडिशन मॉडल की कीमत €11,990 (लगभग 10 लाख रुपये) है
  • 160 किलोमीटर तक एक्सटेंडेड रेंज दे सकती है यह इलेक्ट्रिक साइकिल

Ducati Futa इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमत €7,690 (लगभग 6.5 लाख रुपये) है

Ducati ने Futa EV नाम से एक इलेक्ट्रिक रेसिंग साइकिल लॉन्च की है, जो हाई-परफॉर्मेंस साइकिल है। इसमें 250Wh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है, जिसके लिए कंपनी दावा करती है कि यह इलेक्ट्रिक साइकिल को सिंगल चार्ज में 80 km दौड़ा सकता है। इसमें एक एक्स्ट्रा बैटरी पैक भी लगाया जा सकता है, जिससे रेंज बढ़कर 160 km हो जाती है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रिक मोटर 250W क्षमता की है।

Ducati Futa इलेक्ट्रिक साइकिल (Electric cycle) को चार साइज़ में लॉन्च किया गया है, और इसकी कीमत €7,690 (लगभग 6.5 लाख रुपये) से शुरू होती है। इलेक्ट्रिक साइकिल को जुलाई 2022 से कंपनी के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसका एक लिमिटेड एडिशन मॉडल भी पेश किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि इस लिमिटेड एडिशन के केवल 50 यूनिट्स ही उपलब्ध कराए जाएंगे। इस एडिशन की कीमत €11,990 (लगभग 10 लाख रुपये) है।
 
डुकाटी की इस इलेक्ट्रिक बाइक (Electric bike) में एडवांस फीचर्स मिलते हैं। क्योंकि यह एक रेसिंग रोड बाइक है, इसलिए इसमें कार्बन फाइबर मोनोकोक फ्रेम लगाया गया है, जो इसे मजबूती तो देता ही है, साथ ही इसके वज़न को भी कम रखने में मदद करता है। ई-साइकिल में 2×12 स्पीड वाला वायरलेस इलेक्ट्रॉनिक शिफ्टिंग सेटअप रियर हब मोटर में मिलता है। स्टॉपिंग पावर 160mm FSA रोटार पर के-फोर्स वी हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक से आती है।

Ducati Futa में 250W इलेक्ट्रिक मोटर फिट है। 250Wh क्षमता का बैटरी पैक 80 km की रेंज देता है, और इस साइकिल में एक एक्स्ट्रा बैटरी पैक लगाया जा सकता है, जिसकी बदौलत रेंज 160 km हो जाएगी। फिलहाल इसकी ग्लोबल उपलब्धता को लेकर कंपनी ने किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.