दिल्ली से सटे इलाकों में ड्रोन से काटे जा चुके हैं Rs 75 लाख के चालान

उल्लंघन का पता चलने पर ये ड्रोन तुरंत मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को सूचित करते हैं, जिससे उल्लंघन करने वाले वाहन को रोका जाता है और जुर्माना लगाया जाता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2023 22:15 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर अनूठे तरीके से काटे जा रहे हैं चालान
  • इसके लिए गुरुग्राम पुलिस ऑप्टिकल कैमरों से लैस ड्रोन्स का यूज कर रही है
  • गलत तरीके से ड्राइविंग करने वालों को किया जा रहा है मॉनिटर
गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर अत्याधुनिक ऑप्टिकल कैमरों से लैस ड्रोन को तैनात किया हुआ है, जो रैश ड्राइविंग करने वालों के चालान काटने में मदद कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस विभाग ने इन इलाकों में अभी तक 75 लाख रुपये तक के चालान काट दिए हैं। इस मुहीम को सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए शुरू किया गया है। ये ड्रोन लापरवाही से वाहन चलाने वालों की पहचान करने और उनका चालान काटने के लिए एक्सप्रेसवे पर सक्रिय रूप से गश्त लगाते हैं।

एनडीटीवी के अनुसार, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करने वाले लोगों के एक नए तरीके से चालान काटे जा रहे हैं, जिसमें गुरुग्राम पुलिस एडवांस टेक्नोलॉजी और कैमरों से लैस ड्रोन्स का इस्तेमाल कर रही है। खास ऑप्टिकल कैमरों से लैस ऑटो-ड्रोन 2 किलोमीटर दूर तक के वाहनों की स्पष्ट तस्वीरें खींच सकते हैं। यह अत्याधुनिक सुविधा ड्रोन को न केवल वाहनों की पहचान करने में मदद करती है, बल्कि लाइसेंस प्लेट नंबरों पर सटीक रूप से जूम इन करने का फायदा भी देती। यह रोड के किनारों पर लगे ट्रैफिक कैमरों से अलग है, जो सीमित दायरे में काम करते हुए चालान बनाते हैं।
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि उल्लंघन का पता चलने पर ये ड्रोन तुरंत मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को सूचित करते हैं, जिससे उल्लंघन करने वाले वाहन को रोका जाता है और जुर्माना लगाया जाता है।

1 दिसंबर से लागू इन ड्रोन्स से अब तक कुल 8,377 जुर्माने लगाए हैं, जिनकी कीमत ₹74,92,900 है। जुर्माना विभिन्न वाहनों पर लगाया गया है, जिनमें 7,060 ट्रक, 675 यात्री बसें और शैक्षणिक संस्थानों से संबद्ध 239 बसें शामिल हैं।
Advertisement

पहले से तय समय और स्थानों के आधार पर सेट रूट पर चलने वाले ये ड्रोन ट्रैफिक के ऊपर मंडराते हैं, जिससे यातायात नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए एक व्यापक मॉनिटरिंग नेटवर्क स्थापित होता है।
Advertisement

इस साल 1 जनवरी से 19 दिसंबर के बीच 402 मौतें और 945 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। ऐसे में यह पहल गुरुग्राम में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को कम करने का काम कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.