500 KM की रेंज से लैस यह नई इलेक्ट्रिक कार 5 सेकंड में पकड़ेगी 100 Kmph की स्पीड

Dongfeng कथित तौर पर वर्तमान में एक नई फैक्ट्री में Warrior M18 को बनाएगी और यह ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध इसके सेगमेंट की इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में सस्ती हो सकती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 फरवरी 2022 15:52 IST
ख़ास बातें
  • इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 800kW पावर जनरेट करने में सक्षम होगी
  • इस इलेक्ट्रिक कार का वज़न 3.1 टन बताया जा रहा है
  • Dongfeng Warrior M18 मौजूदा Warrior M50 कार का इलेक्ट्रिक वर्ज़न है

Dongfeng Warrior M18 EV 0-100 kmph की स्पीड मात्र 5 सेकंड में पकड़ सकती है

Dongfeng Warrior M18 इलेक्ट्रिक व्हीकल (electric vehicle) को चीन में कथित तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक ट्रक को देखते ही आपको GMC की Hummer EV की याद जरूर आएगी। हालांकि, कंपनी का दावा है कि यह पावर के मामले में भी किसी से कम नहीं है। Warrior M18 इलेक्ट्रिक कार को लेकर दावा किया गया है कि यह मात्र 5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इतनी पावर इसमें मौजूद दमदार इलेक्ट्रिक मोटर से मिलेगी, जो 800kW पावर जनरेट करने में सक्षम होगी।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, Dongfeng Warrior M18 मौजूदा Warrior M50 का इलेक्ट्रिक वर्ज़न है। नई जैसा कि हमने बताया, यह इलेक्ट्रिक कार Hummer EV की याद दिलाती है। दिखने में बेहद मस्कुलर और ऑफ-रोडिंग के लिए डिज़ाइन इस इलेक्ट्रिक कार में मौजूद इलेक्ट्रिक मोटर 1,070 HP की मैक्सिमम पावर जनरेट करती है। रिपोर्ट में चीनी मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि यह कार मात्र 5 सेकंड में 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। 

न केवल पावर, कार रेंज के मामले में भी कई महंगी इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर दे सकती है। Dongfeng Warrior M18 कथित तौर पर सिंगल चार्ज में 500 km की रेंज दे सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार का वज़न 3.1 टन बताया जा रहा है।

रिपोर्ट आगे बताती है कि फिलहाल इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा, यह भी अंदाजा लगाया गया है कि लॉन्च के बाद इस कार के चीन के बाहर उपलब्ध होने की संभावना बेहद कम है।
Advertisement

Dongfeng कथित तौर पर वर्तमान में एक नई फैक्ट्री में Warrior M18 को बनाएगी और यह ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध इसके सेगमेंट की इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में सस्ती हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  2. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  3. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  4. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  5. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  6. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  7. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  8. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  9. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  10. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.