500 KM की रेंज से लैस यह नई इलेक्ट्रिक कार 5 सेकंड में पकड़ेगी 100 Kmph की स्पीड

Dongfeng कथित तौर पर वर्तमान में एक नई फैक्ट्री में Warrior M18 को बनाएगी और यह ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध इसके सेगमेंट की इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में सस्ती हो सकती है।

500 KM की रेंज से लैस यह नई इलेक्ट्रिक कार 5 सेकंड में पकड़ेगी 100 Kmph की स्पीड

Dongfeng Warrior M18 EV 0-100 kmph की स्पीड मात्र 5 सेकंड में पकड़ सकती है

ख़ास बातें
  • इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 800kW पावर जनरेट करने में सक्षम होगी
  • इस इलेक्ट्रिक कार का वज़न 3.1 टन बताया जा रहा है
  • Dongfeng Warrior M18 मौजूदा Warrior M50 कार का इलेक्ट्रिक वर्ज़न है
विज्ञापन
Dongfeng Warrior M18 इलेक्ट्रिक व्हीकल (electric vehicle) को चीन में कथित तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक ट्रक को देखते ही आपको GMC की Hummer EV की याद जरूर आएगी। हालांकि, कंपनी का दावा है कि यह पावर के मामले में भी किसी से कम नहीं है। Warrior M18 इलेक्ट्रिक कार को लेकर दावा किया गया है कि यह मात्र 5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इतनी पावर इसमें मौजूद दमदार इलेक्ट्रिक मोटर से मिलेगी, जो 800kW पावर जनरेट करने में सक्षम होगी।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, Dongfeng Warrior M18 मौजूदा Warrior M50 का इलेक्ट्रिक वर्ज़न है। नई जैसा कि हमने बताया, यह इलेक्ट्रिक कार Hummer EV की याद दिलाती है। दिखने में बेहद मस्कुलर और ऑफ-रोडिंग के लिए डिज़ाइन इस इलेक्ट्रिक कार में मौजूद इलेक्ट्रिक मोटर 1,070 HP की मैक्सिमम पावर जनरेट करती है। रिपोर्ट में चीनी मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि यह कार मात्र 5 सेकंड में 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। 

न केवल पावर, कार रेंज के मामले में भी कई महंगी इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर दे सकती है। Dongfeng Warrior M18 कथित तौर पर सिंगल चार्ज में 500 km की रेंज दे सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार का वज़न 3.1 टन बताया जा रहा है।

रिपोर्ट आगे बताती है कि फिलहाल इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा, यह भी अंदाजा लगाया गया है कि लॉन्च के बाद इस कार के चीन के बाहर उपलब्ध होने की संभावना बेहद कम है।

Dongfeng कथित तौर पर वर्तमान में एक नई फैक्ट्री में Warrior M18 को बनाएगी और यह ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध इसके सेगमेंट की इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में सस्ती हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »