पिज्जा डिलीवर करने के लिए Domino's ने खरीदीं 800 इलेक्ट्रिक कारें, सिंगल चार्ज में देती है 416 Km की रेंज

Domino's ने 1960 में Volkswagen Beetle के साथ पिज्जा डिलीवरी शुरू की और 2015 में DXP को बेड़े में शामिल किया गया, जो एक कस्टम पिज्जा डिलीवरी वाहन था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 नवंबर 2022 20:39 IST
ख़ास बातें
  • Domino's ने अपने बेड़े में Chevrolet Bolt EV को जोड़ना शुरू कर दिया है
  • अमेरिका में आउटलेट में 100 इलेक्ट्रिक कारों को तैनात कर दिया गया है
  • आने वाले समय में कंपनी 700 और इलेक्ट्रिक कारों को बेड़े में शामिल करेगी

Domino's Pizza ने 1960 में Volkswagen Beetle के साथ पिज्जा डिलीवरी शुरू की थी

वाहन निर्माताओं ने अपनी लाइनअप को तेजी से इलेक्ट्रिक करना शुरू कर दिया है और वहीं, दूसरी ओर आए दिन मार्केट में नए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप भी कदम रख रहे हैं, क्योंकि न केवल व्यक्ति, बल्कि लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी बिजनेस भी तेजी से अपने बेड़े को इलेक्ट्रिक गाड़ियों से रिप्लेस कर रहे हैं। एक ऐसा ही कदम पिज्जा चेन Domino's ने भी उठाया है, जहां कंपनी ने अपने डिलीवरी वाहनों के रूप में 800 Chevrolet Bolt इलेक्ट्रिक कारों को खरीदा है। निश्चित तौर पर यह कदम यह दर्शाता है कि Domino's अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करना चाहती है और साथ ही ग्रीन एनर्जी की तरफ कदम बढ़ाना चाहती है।

Domino's ने घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि कंपनी ने अपने बेड़े में Chevrolet Bolt EV को जोड़ना शुरू कर दिया है। अमेरिका में कंपनी ने कई रिटेल आउटलेट में 100 इलेक्ट्रिक कारों को तैनात कर दिया है और आने वाले महीनों में कंपनी का प्लान 700 और इलेक्ट्रिक कारों को बेड़े में जोड़ने का है।
Advertisement
 

Domino's के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रसेल वेनर ने कहा, "कंपनी ने 1960 में Volkswagen Beetle के साथ पिज्जा डिलीवरी शुरू की, 2015 में DXP को बेड़े में शामिल किया गया, जो एक कस्टम पिज्जा डिलीवरी वाहन था। इसके बाद कंपनी ने कारों और रोबोटों के साथ ऑटोनोमस पिज्जा डिलीवरी को टेस्ट किया और अब पिज्जा डिलीवरी के भविष्य की ओर बढ़ गई है।" 

उन्होंने आगे कहा, "डोमिनोज हमेशा पिज्जा डिलीवरी और इलेक्ट्रिक डिलीवरी कारों में अग्रणी रहा है क्योंकि वाहन प्रौद्योगिकी का विकास जारी है। हमने 2050 तक शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन के लिए प्रतिबद्धता की है, और यह एक तरीका है जिससे हम अपने पर्यावरणीय प्रभाव को कम करना शुरू कर सकते हैं।"
Advertisement

Chevy Bolt EV एक किफायती इलेक्ट्रिक कार है, जो 259 मील (करीब 416 km) की रेंज देने का दावा करती है।
Advertisement

इस मौके पर GM फ्लीट के उपाध्यक्ष एड पेपर ने कहा, "दोनों कंपनियां हमारे पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। GM की योजना 2035 तक नए यूएस लाइट ड्यूटी वाहनों से टेलपाइप उत्सर्जन को खत्म करने की है। एक सस्ती कीमत, मजेदार ड्राइविंग विशेषताओं और 259 मील की रेंज के साथ, शेवरले बोल्ट ईवी डोमिनोज का भविष्य है।"

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , dominos, dominos pizza, Dominos Electric Car
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  7. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  8. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  9. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.