Dogecoin की टक्कर में आया Shiba Inu Coin, कीमत में देखा जा रहा है भारी उछाल

Shiba Inu कॉइन को इथिरियम से बनाया गया है और वर्तमान समय की मार्केट कैपिटल की बात करें तो यह मार्केट में मौजूद टॉप 100 सिक्कों में सबसे तेज विकास करने वाली क्रिप्टोकरंसी है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 मई 2021 13:27 IST
ख़ास बातें
  • Shiba Inu कॉइन की कीमतों में आ रहा है भारी उछाल
  • इथिरियम से बनाया गया है SHIB
  • शिबा इनू कॉइन को टोकन के रूप में खरीदा व बेचा जाता है

Shiba Inu कॉइन की वर्तमान कीमत 0.00000163 डॉलर है जो कि अप्रैल महीने के मध्य में 0.0000006 डॉलर थी।

Dogecoin के लोगो (logo) में लगे डॉग का चेहरा अब दुनियाभर में मशहूर है। इसका श्रेय इस क्रिप्टोकरंसी को जाता है जिसे शुरुआत में महज एक मजाक की तरह लॉन्च कर दिया गया था। मगर आजकल इंटरनेट पर Dogecoin खूब सुर्खियां बटोर रहा है। Shiba Inu डॉग के चेहरे को केवल Dogecoin पर नहीं प्रयोग किया गया है। Shiba Inu कॉइन भी आजकल खूब चर्चा में है। Shiba Inu कॉइन को इथिरियम से बनाया गया है और वर्तमान समय की मार्केट कैपिटल की बात करें तो यह मार्केट में मौजूद टॉप 100 सिक्कों में सबसे तेज विकास करने वाली क्रिप्टोकरंसी है। Shiba Inu कॉइन को Dogecoin के विकल्प के रूप में देखा जाता है और यह कॉइन फिलहाल पिछले सात दिनों में 1,970.57 प्रतिशत रिटर्न दे चुका है।

इस क्रिप्टोकरंसी में आए इस उछाल पर आश्यर्य नहीं किया जा सकता है क्योंकि नई नई शुरू हुई क्रिप्टोकरंसी में घातांकिय विकास बहुत ही साधारण सी बात है। इसलिए यह इस कॉइन में इन्वेस्ट करने का एकमात्र कारण होना चाहिए। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इनका तुलनात्मक मूल्य कम होता है। CoinMarketCap के अनुसार Shiba Inu कॉइन की वर्तमान कीमत 0.00000163 डॉलर है जो कि अप्रैल के मध्य में केवल 0.0000006 डॉलर थी।
Advertisement

शिबा इनू की मार्केट कैपिटल ही है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। इसकी वैल्यू $13 बिलियन के साथ काफी चौंकाती है। वहीं Dogecoin की वैल्यू $61 बिलियन है। हालांकि इससे पहले डॉगकॉइन की वैल्यू $90 बिलियन थी मगर एलेन मस्क के द्वारा SNL में की गई एक टिप्पणी के बाद इसकी कीमत गिर गई।

इन दोनों मुद्राओं में अंतर केवल इतना है कि डॉगकॉइन एक कॉइन है जबकि शिबा इनू एक टोकन है। इन दोनों में अंतर करने के लिए आपको ज्ञात होना चाहिए कि क्रिप्टोकरंसी (डॉगकॉइन) के पास अपनी स्वयं की ब्लॉकचेन होती है जबकि क्रिप्टो टोकन (शिबा इनू) पहले से मौजूद ब्लॉकचेन पर बनाए जाते हैं। शिबा इनू कॉइन को SHIB टोकन के नाम से बेचा जाता है।
Advertisement

इस टोकन की बढ़ती लोकप्रियता का सबसे बड़ा लाभ इस वक्त इथिरियम के फाउंडर विटालिक बुटेरिन को मिल रहा है क्योंकि शिबा इनू को इथिरियम से ही बनाया गया है। इसकी कीमतों में आए उछाल ने बुटेरिन की कुल संपत्ति में 11 बिलियन डॉलर की बढोत्तरी की है। बुटेरिन के पास 505 बिलियन SHIB टोकन हैं जो इसकी कुल सप्लाई का 50 प्रतिशत है।
Advertisement

यहां पर एक रोचक तथ्य यह है कि बुटेरिन को यह टोकन खरीदने नहीं पड़े थे बल्कि उन्हें यह टोकन शिबा इनू के निर्माताओं के द्वारा मुफ्त में दिए गए थे। ऐसा इसलिए किया गया था ताकि मार्केट में इसके प्रसार की कड़ी तोड़ी जा सके और टोकन की कमी एक कारक बन सके।

SHIB के संस्थापक ने एक कंपनी नोट में कहा, "हमने विटालिक को इसकी 50 प्रतिशत सप्लाई दी है। अपने में ही महान बनने का कोई औचित्य नहीं है जब तक कि विटालिक बुटेरिन की छत्रछाया न मिले, उसके बाद ही SHIBA विकास करेगा और मार्केट में बना रह सकेगा।"
Advertisement

कुल मिलाकर इस क्रिप्टोकरंसी के बारे में इतना ही कहा जा सकता है कि ये क्रिप्टोकरंसी एक टोकन है और यूजर इसको ट्रिलियन की संख्या में भी अपने पास रख सकते हैं।
Advertisement

वहीं बात जब भारत की आती है तो क्रिप्टोकरंसी को लेकर स्थिति अभी भी साफ नहीं है। भारतीय व्यापार मंच पर इसका लेन देन अभी नहीं शुरू हुआ है। यहां तक कि बड़े भारतीय क्रिप्टो व्यापार प्लेटफॉर्म्स जैसे WazirX, Coinswitch Kuber और CoinDCX GO पर भी यह टोकन देखने को नहीं मिलता है। मगर कोई निवेशकर्ता इसमें व्यापार करने की रूचि रखता है तो वह इसे फिलहाल CoinDCX, Binance, और Coinbase से खरीद सकता है। हां, लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि यदि इस टोकन की कीमतों में इसी तरह के उछाल देखने को मिलते रहे तो निश्चित ही SHIB को भारतीय व्यापार मंचों पर भी कुछ समय पश्चात् लिस्ट होते देखा जा सकता है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  3. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  5. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  7. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  8. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  9. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  10. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.