अमेरिका में बॉर्डर पर DJI Mini 2 पोर्टेबल ड्रोन के जरिए हो रही थी ड्रग्स की तस्करी

यह भी बताया गया है कि जिस क्षेत्र में यह घटना हुई है, वहां ड्रग कार्टेल की कई एक्टिवी पहले भी देखी जा चुकी हैं। यहां सबसे ज्यादा ड्रग्स की तस्करी को अंजाम दिया जाता है। अपराधी इसके लिए आए दिन नए तरीकों की तलाश करते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 फरवरी 2022 15:41 IST
ख़ास बातें
  • DJI Mini 2 का वज़न 249g है और इससे 259g मेथ की तस्करी की जा रही थी
  • अमेरिका और मैक्सिको के बीच बनी 25 फुट ऊंची दीवार के ऊपर उड़ाया गया ड्रोन
  • तस्करी का यह काम पूरा होने से पहले अमेरिकी पेट्रोलिंग टीम ने पकड़ा

DJI Mini 2 छोटी दूरी के लिए अपने वज़न का दोगुना वज़न उठा कर ले जा सकता है

भारत समेत दुनिया के कई देशों में ड्रोन को लेकर कई तरह के सख्त कानून हैं। इसकी वजह इनका गलत कामों में इस्तेमाल को लेकर कानून से जुड़ी एजेंसियों की चिंता है। ड्रोन को देश की सुरक्षा के लिए भी सही नहीं माना जाता, क्योंकि अकसर इसका इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जाता है। लेटेस्ट खबर भी इसी से जुड़ी है, जहां मेक्सिको और अमेरिका के बीच बनी दिवार (बॉर्डर) पर ड्रग्स की तस्करी के लिए पोर्टेबल DJI Mini 2 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

यूएस ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) द्वारा जारी एक सर्च वारंट में इस बात की जानकारी दी गई है कि मैक्सिको और अमेरिकी सीमा के बीच ड्रग्स की तस्करी के लिए DJI Mini 2 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। घटना 7 अक्टूबर, 2021 की है, जब यूएस बॉर्डर पेट्रोल टीम को सीमा पर मेथ (एक प्रकार का ड्रग्स) मिला। बताया गया है कि तस्कर छोटे ड्रोन का इस्तेमाल कर मेथ को एक जगह से दूसरी जगह गिराता था। घटना को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि यह काम पहली बार नहीं किया होगा। DEA सर्च वारंट कहता है कि एजेंसी द्वारा DJI Mini 2 ड्रोन के मालिक को बेनकाब करने की जांच चालू है। इसके अलावा, इसकी भी जांच की जा रही है कि अमेरिका में इन मैथ पैकेट को कौन प्राप्त कर रहा था।

वारंट बताता है कि ड्रोन को 25-फुट ऊंची बॉर्डर वॉल से ऊपर जाते हुए देखा गया था। यह ड्रोन एक पार्किंग पर लैंड हुआ, जिसके पास एक ग्रे रंग की मर्सिडीज कार खड़ी थी। इसमें एक व्यक्ति पैकेज लेने के लिए इंतजार कर रहा था। हालांकि, काम पूरा होने से पहले ही बॉर्डर पेट्रोल टीम ने उसे रोक दिया। बता दें कि 249 ग्राम वज़नी इस ड्रोन के जरिए 259 ग्राम मेथेम्फेटामाइन की तस्करी की जा रही थी। GizmoChina की रिपोर्ट कहती है कि DJI Mini 2 ड्रोन कम दूरी में अपने वजन से दोगुना भार ले जा सकता है।

यह भी बताया गया है कि जिस क्षेत्र में यह घटना हुई है, वहां ड्रग कार्टेल की कई एक्टिवी पहले भी देखी जा चुकी हैं। यहां सबसे ज्यादा ड्रग्स की तस्करी को अंजाम दिया जाता है। अपराधी इसके लिए आए दिन नए तरीकों की तलाश करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , DJI, DJI drone, DJI Mini 2, DJI Mini 2 Drone, DJI Mini 2 Drugs Case
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.